1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, इस शहर में हो सकता है आयोजन

IPL 2026 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, इस शहर में हो सकता है आयोजन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 02, 2025 04:09 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 04:09 pm IST

आईपीएल 2026 के ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आगामी सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन किसी गल्फ देश में किया जा सकता है।

IPL Trophy- India TV Hindi
IPL ट्रॉफी Image Source : GETTY

IPL Auction Update: आईपीएल 2026 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई। सभी 10 टीमें इस वक्त अपनी रिटेंशन की लिस्ट बनाने में व्यस्त हैं। वहीं इस बीच आईपीएल के आगामी सीजन के ऑक्शन को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आईपीएल 2026 के ऑक्शन वेन्यू में बदलाव होने की संभावना है। हालांकि फ्रेंचाइजी को इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है, लेकिन उन्हें इसके संकेत जरूर मिल गए हैं। आईपीएल में हर तीन साल बाद मेगा ऑक्शन होती है जो पिछले हुई थी। ऐसे में इस बार मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। 

इस शहर में हो सकता है मिनी ऑक्शन का आयोजन

क्रिकबज की एक रिपोर्ट की माने तो IPL के आगामी सीजन का ऑक्शन किसी गल्फ देश में किया जा सकता है। पिछली बार ये ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था ऐसे में काफी हद तक इस बात की संभावना है कि इस बार ऑक्शन का आयोजन भी वहीं हो। इसके अलावा ओमान और कतर में भी ऑक्शन का आयोजन करवाया जा सकता है। इससे पहले बीसीसीआई इस मिनी ऑक्शन का आयोजन भारत में करवाना चाहता था, लेकिन शादी और त्यौहार के सीजन को देखते हुए उन्होंने ये फैसला लेने का मन बनाया है।

मिड दिसंबर हो सकता है ऑक्शन का आयोजन

मिनी ऑक्शन का आयोजन मिड दिसंबर में हो सकता है। दिसंबर के दूसरे हाफ में इस ऑक्शन का आयोजन हो सकता है। उम्मीद है कि बीसीसीआई आगामी मिनी ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का ऐलान 15 नवंबर से पहले कर देगी। आपको बता दें कि सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपनी रिटेन किए गए प्लेयर की लिस्ट 15 नवंबर तक देनी होगी।

इन प्लेयर्स को किया जा सकता है रिलीज

इस बार फ्रेंचाइजियों कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं जिनमें दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, सैम करन, डेवन कॉन्वे के नाम शामिल हैं जो चेन्नई सुपर किंग्स से हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा नजरें इस वक्त संजू सैमसन पर हैं जो बीते कुछ सालों से राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। फ्रेंचाइजी उन्हें इस साल रिलीज या ट्रेड कर सकती है। मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स), वानिंदु हसारंगा (राजस्थान रॉयल्स), मयंक यादव (लखनऊ सुपरजायंट्स), वेंकटेश अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स) जैसे खिलाड़ियों को भी रिलीज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

स्टार खिलाड़ी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, सुनहरे T20I करियर को कहा अलविदा; बनाए कुल इतने रन

भारतीय खिलाड़ी की सड़क हादसे में हुई मौत, क्रिकेट जगत में पसरा मातम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल