1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 WC में जैकब बेथेल ने किया बड़ा कारनामा, पीटरसन के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

T20 WC में जैकब बेथेल ने किया बड़ा कारनामा, पीटरसन के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 08, 2026 04:49 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 04:51 pm IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने अपने अभियान की शुरुआत नेपाल के खिलाफ मैच के साथ की। इस मैच में इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने अर्धशतक लगाया।

Jacob Bethell- India TV Hindi
जैकब बेथेल Image Source : AP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड का पहला मैच नेपाल से 8 फरवरी को हुआ। इस मैच में इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत इस मैच में बेहद खराब रही। सिर्फ 57 के स्कोर पर इंग्लैंड ने अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी हुई। इस बीच इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने अर्धशतक लगाया। अर्धशतक लगाकर उन्होंने एक बड़ा कारनामा किया है।

जैकब बेथेल ने अर्धशतक लगाकर किया बड़ा कारनामा

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जैकब बेथेल ने इस मैच में 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू पर अर्धशतक लगाने के वाले इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये कारनामा इंग्लैंड के लिए केविन पीटरसन ने किया था। उन्होंने 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 79 रन बनाए थे। ये मुकाबला केपटाउन में खेला गया था। अब 19 साल बाद जैकब बेथेल ने ये कारनामा किया है। बेथेल इस मैच में 35 गेंदों में चार चौके और चार छक्के की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए।

हैरी ब्रूक ने भी लगाया अर्धशतक

इस मैच में बेथेल के अलावा हैरी ब्रूक ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 32 बॉल पर 53 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा जोस बटलर ने 17 बॉल पर 26 रन तो वहीं विल जैक्स ने अंत में 14 बॉल पर 20 रन बनाए। इनके अलावा इंग्लैंड के बाकी के बल्लेबाज इस मैच में सिंगल डिजिट स्कोर बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के सामने 185 रन का टारगेट रखा है। अब देखना ये होगा कि नेपाल की टीम इस टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं।

नेपाल के बॉलर्स ने डेथ ओवर में लुटाए काफी रन

खराब शुरुआत के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इस मैच में अच्छी वापसी की। आखिरी के तीन ओवर में उनके बल्लेबाजों ने 45 रन जोड़े। वहीं केसी करन के आखिरी ओवर में कुल 21 रन आए। डेथ ओवर में नेपाल के गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए और इसी वजह से इंग्लैंड की 184 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। नेपाल की तरफ से नंदन यादव और दीपेंद्र सिंह एरी ने दो-दो विकेट लिए। वहीं शेर मल्ला और संदीप लामिछाने के खाते में एक-एक विकेट आए।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड से हारने के बाद गुस्से से लाल हुए कप्तान राशिद खान, किसपर फोड़ा हार का ठीकरा

NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में किया ये कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल