Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो रूट ने 15 रन बनाकर रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर

जो रूट ने 15 रन बनाकर रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर

मेलबर्न में खेले गए एशेज टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में जो रूट ने इतिहास रच दिया। इस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर वह सिर्फ 15 रन ही बना पाए।

Written By: Hitesh Jha
Published : Dec 27, 2025 05:37 pm IST, Updated : Dec 27, 2025 05:41 pm IST
Joe Root- India TV Hindi
Image Source : AP जो रूट

मेलबर्न में खेले गए एशेज टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया। इंग्लैंड की इस जीत में सबसे अहम भूमिका गेंदबाजों की रही। हालांकि इस मैच में इंग्लैंड टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने एक नया इतिहास रच दिया है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 22000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर वह सिर्फ 15 रन ही बना सके।

ऐसा करने वाले दुनिया के नौंवें बल्लेबाज बने जो रूट

जो रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में 22000 रन बनाने बनाने वाले दुनिया के नौंवें बल्लेबाज बन गए हैं। अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 22 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, महेला जयवर्धने, जैक कैलिस, राहुल द्रविड़ और ब्रायन लारा और जो रूट के नाम है। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। वहीं टेस्ट क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी सचिन तेंदुलकर हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 34357 - सचिन तेंदुलकर (भारत)
  • 28016 - कुमार संगकारा (श्रीलंका)
  • 27975 - विराट कोहली (भारत)
  • 27483 - रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
  • 25957 - महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
  • 25534 - जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका)
  • 24208 - राहुल द्रविड़ (भारत)
  • 22358 - ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)
  • 22000 - जो रूट (इंग्लैंड)

जो रूट ने ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे

इंटरनेशनल क्रिकेट में जो रूट ने 22 हजार रन 501 पारियों में पूरे किए और उन्होंने सबसे तेज 22000 रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है। जो रूट सबसे तेज 22 हजार रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और वहां पहले ब्रायन लारा थे। लारा अब चौथे नंबर पर आ गए जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 22 हजार रन 511 पारियों में पूरे किए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं उन्होंने ये उपलब्धि 462 पारियों में हासिल की थी जबकि दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं उन्होंने 493वें पारियों में ऐसा किया था।

इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसे हैं जो रूट के आंकड़े

जो रूट की बात करें तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 162 टेस्ट मैचों में 50.83 के औसत से 13777 रन बनाए हैं। वहीं, ODI में रूट के बल्ले से 186 मैचों में 7330 रन आए हैं हैं। वहीं T20I में क्रिकेट में उन्होंने 893 रन बनाए हैं। टेस्ट में रूट ने अब तक 40 और वनडे फॉर्मेट में 19 शतक लगाए हैं। जो रूट के पास अभी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका है। वह इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

जीत के बाद इंग्लैंड को PCT में हुआ फायदा, WTC 2025-27 में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार मिली हार

ENG vs AUS: भारतीय टीम के बराबर पहुंचा इंग्लैंड, इतने साल बाद ऑस्ट्रेलिया में नसीब हुई टेस्ट जीत

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement