1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के लिए एक अंग्रेज बल्लेबाज सबसे बड़ा खतरा, लगा देता है सेंचुरी की लाइन

टीम इंडिया के लिए एक अंग्रेज बल्लेबाज सबसे बड़ा खतरा, लगा देता है सेंचुरी की लाइन

 Published : Jun 06, 2025 03:58 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 03:58 pm IST

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को एक अंग्रेज खिलाड़ी से काफी ज्यादा सावधान रहना होगा, जो एक बार क्रीज पर खड़ा हो जाता है तो फिर आउट होने का नाम नहीं लेता।

joe root- India TV Hindi
जो रूट Image Source : GETTY

India vs England Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे के लिए पहुंच चुकी है। अब इंतजार इस बात का किया जा रहा है कि 20 जून आए और दोनों टीमों के बीच आमने सामने की टक्कर हो। लेकिन भारतीय टीम को इस टूर के दौरान काफी सावधान रहना होगा। एक तो रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं हैं, दूसरा इंग्लैंड का सबसे बड़ा खिलाड़ी इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं, जो भारतीय टीम के खिलाफ सेंचुरी की लाइन लगाने की क्षमता रखता है। 

जो रूट ने लगाए हैं भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के दौरान टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा पूर्व कप्तान जो रूट बन सकते हैं। जो रूट टेस्ट में कमाल का खेल दिखाते रहे हैं और अब तो वे वनडे में भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। भारत और इंग्लैंड की टीमें जब भी टेस्ट के मुकाबले में आमने सामने हुई हैं तो सबसे ज्यादा शतक जो रूट ने ही लगाए हैं। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ अब तक 30 टेस्ट मैचों में 10 शतक लगाने का काम किया है, जो दोनों टीमों में सबसे ज्यादा हैं। 

सचिन और द्रविड़ भी रूट से काफी पीछे

जो रूट इन 30 टेस्ट की 55 पारियों में 2846 रन भारत के खिलाफ बना चुके हैं। उनका औसत 58.08 का है। इन दोनों टीम के बीच मुकाबले में शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने सात शतक लगाए हैं, वहीं सचिन तेंदुलकर के भी नाम सात शतक हैं। राहुल द्रविड़ ने 2011 और सचिन ने 2012 में टेस्ट रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। वहीं साल 2012 में टेस्ट डेब्यू करने वाले जो रूट अभी तक खेल रहे हैं। 

रूट इस वक्त जबरदस्त फार्म में चल रहे हैं

जो रूट का हालिया प्रदर्शन भी लाजवाब हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान दूसरे मैच में नाबाद 166 रनों की पारी खेली थी। वहीं पहले मैच में उन्होंने 57 और तीसरे में 44 रन बनाए थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए टेस्ट में उन्होंने 34 रन बनाए थे। इससे समझ आता है कि जो रूट इस वक्त जबरदस्त फार्म में हैं, यह भारतीय टीम के लिए खतरनाक संकेत हैं। टीम इंडिया की कोशिश होनी चाहिए कि जो रूट जब बल्लेबाजी के लिए आएं तो उन्हें जल्द से जल्द चलता किया जाए, नहीं तो वे नाक में दम कर सकते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल