Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Mumbai Indians: IPL में 3 साल बाद लौट रहा ये घातक बॉलर, मुंबई इंडियंस के लिए करेगा बुमराह की कमी पूरी!

Mumbai Indians: IPL में 3 साल बाद लौट रहा ये घातक बॉलर, मुंबई इंडियंस के लिए करेगा बुमराह की कमी पूरी!

Written By: India TV Sports Desk Published : Mar 29, 2023 07:54 am IST, Updated : Mar 29, 2023 07:59 am IST

IPL में एक स्टार बॉलर तीन साल बाद वापसी कर रहा है। ये खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए खेलेगा।

Jasprit Bumrah - India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM Jasprit Bumrah

IPL 2023 Mumbai Indians Teams: मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है, लेकिन पिछला सीजन मुंबई की टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई। ऐसे में इस बार टीम आईपीएल में छठा खिताब जीतने की कोशिश करेगी। आईपीएल 2023 में मुंबई के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाएंगे। लेकिन उनकी कमी पूरी करने के लिए टीम में एक घातक गेंदबाज मौजूद है, जो कप्तान रोहित शर्मा का ब्रह्मास्त्र बन सकता है। आइए जानते हैं, इस प्लेयर के बारे में। 

टीम में लौट रहा ये खिलाड़ी 

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने इंग्लैंड के घातक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2022 में वह नहीं खेल पाए थे। अब वह पूरी तरह से फिट हैं और आईपीएल 2023 में खेलने के लिए बिल्कुल तैयार है। उनकी वापसी से मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाजी आक्रामण मजबूत होगा। आर्चर पारी की शुरुआत में बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं और काफी किफायती साबित होते हैं। उनके अलावा मुंबई की टीम तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ पर निर्भर रहेगी। बेहरेनडॉर्फ ने बीग बैश लीग में 14 मैचों में 21 विकेट लेकर पर्थ स्कोचर्स को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

बुमराह की कर सकते हैं कमी पूरी 

जोफ्रा ऑर्चर ने अभी तक आईपीएल के 35 मैचों में 47 विकेट अपने नाम किए हैं। वह पारी के दोनों ही तरफ स्विंग गेंदबाजी करने में माहिर हैं। आईपीएल 2023 में  आर्चर मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह की कमी पूरी कर सकते हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी बल्लेबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। उन्होंने आईपीएल में अपना आखिरी मैच साल 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था। अब वह तीन साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। 

मुंबई इंडियंस ने जीते पांच खिताब 

मुंबई इंडियंस ने अभी तक साल 2013, 2015, 2017, 2019 और साल 2020 में आईपीएल की ट्रॉफियां जीती हैं, लेकिन पिछले सीजन मुंबई इंडियंस की टीम 14 में से सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत पाई थी और 10 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल के इतिहास में पहली बार मुंबई की टीम आखिरी पायदान पर रही थी, लेकिन इस बार मुंबई की टीम में कैमरून ग्रीन और पीयूष चावला की एंट्री हुई है। 

IPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम: 

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, जोफ्रा आर्चर, टिम डेविड, मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरून ग्रीन, झे रिचर्डसन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement