1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोश हेजलवुड को पहली बार देखना पड़ा ये काला दिन, इस बल्लेबाज ने उड़ा दी धज्जियां

जोश हेजलवुड को पहली बार देखना पड़ा ये काला दिन, इस बल्लेबाज ने उड़ा दी धज्जियां

 Published : Aug 12, 2025 05:09 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 05:09 pm IST

डेवाल्ड ब्रेविस के तूफान में बड़े बड़े गेंदबाज पानी मांगते हुए दिखाई दिए। इसी बीच जोश हेजलवुड ने भी अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे महंगा स्पेल फेंक दिया।

Josh Hazlewood- India TV Hindi
जोश हेजलवुड Image Source : GETTY

Josh Hazlewood: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को मंगलवार को वो दिन देखना पड़ा, जो इससे पहले कभी भी उन्होंने टी20 इंटरनेशनल करियर में नहीं देखा था। हेजलवुड की जमकर खबर ली गई। ये सब ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के दौरान हुआ। एक करीब 22 साल के युवा खिलाड़ी ने हेजलवुड का ऐसा बुरा हाल किया कि इसे उनके लिए काला दिन भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। 

हेजलवुड ने चार ओवर में दिए 56 रन

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में पहली पारी की सारी सुर्खियां डेवाल्ड ब्रेविस उड़ा ले गए। उन्होंने विस्फोटक अंदाज में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक पूरा किया और कई सारे कीर्तिमान अपने नाम कर लिए। दरअसल इसी पारी की वजह से हेजलवुड का काला दिन आया। इस मुकाबले में जोश हेजलवुड ने चार ओवर में 56 रन खर्च कर दिए और एक विकेट अपने नाम किया। ये जोश हेजलवुड का टी20 इंटरनेशनल का सबसे महंगा स्पेल है। इससे पहले कभी उनकी इतनी पिटाई, टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में नहीं हुई थी। 

हेजलवुड की 9 बॉल पर ब्रेविस ने बनाए 26 रन

साउथ अफ्रीका के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आए डेवाल्ड ब्रेविस ने 56 बॉल पर 125 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 8 छक्के ठोके। इन 125 रनों में से ​ब्रेविस ने 26 रन तो केवल हेजलवुड की बॉल पर ही बना लिए थे। जोश हेजलवुड ने ब्रेविस को कुल 9 बॉल फेंकी, इसमें उन्होनें 26 रन बना दिए। वैसे ब्रेविस ने सबसे ज्यादा ग्लेन मैक्सवेल की पिटाई की। मैक्सवेल की आठ बॉल प ​ब्रेविस ने 30 रन ठोक दिए।

सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई

डेवाल्ड ब्रेविस की आ​तिशी पारी की वजह से केवल जोश हेजलवुड ही नहीं, बल्कि बाकी गेंदबाज भी कराहते हुए दिखाई दिए। ग्लेन मैक्सवेल ने चार ओवर में 44 रन दे दिए। शॉन एबॉट ने भी चार ओवर में 44 रन खर्च किए। वहीं एडम जैम्पा ने चार ओवर में 46 रन दे दिए। केवल द्वारशुइस ही ऐसे गेंदबाज रहे, जो थोड़ी किफायत बरत सके। उन्होंने अपने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट अपने नाम कर लिए। अभी सीरीज का एक और मैच बाकी है, उसमें भी काफी रोमांच देखने के लिए मिलेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल