1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चेपॉक पर आई Josh Inglis की सुनामी, CSK के घर की ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बन गया महारिकॉर्ड

चेपॉक पर आई Josh Inglis की सुनामी, CSK के घर की ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बन गया महारिकॉर्ड

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 10, 2026 05:46 pm IST,  Updated : May 10, 2026 05:46 pm IST

CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से आईपीएल 2026 में खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जोश इंग्लिश के बल्ले से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 33 गेंदों में 85 रनों की शानदार पारी देखने को मिली, जिसके दम पर उन्होंने एक बड़ा कारनामा भी अंजाम दिया।

Josh Inglis- India TV Hindi
जोश इंग्लिश Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 53वां लीग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, जिसमें वह 20 ओवर्स में 203 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। लखनऊ को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी जोश इंग्लिश ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर पहले 6 ओवर्स में ही टीम का स्कोर 100 रनों के करीब पहुंचा दिया था। इंग्लिश के बल्ले से इस मैच में 33 गेंदों में 85 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। इसके अलावा वह एक ऐसा कारनामा करने में कामयाब रहे जो अब तक चेपॉक में कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था।

चेपॉक में 20 से कम गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले बने पहले खिलाड़ी

जोश इंग्लिश को आईपीएल 2026 के सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से खेलना था, लेकिन शुरुआती मैचों में वह अपनी शादी के चलते स्क्वाड के साथ नहीं जुड़ सके थे। अब इंग्लिश के जुड़ने के बाद लखनऊ का बल्लेबाजी अटैक काफी बेहतर नजर आ रहा है। सीएसके के खिलाफ उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को देख सभी हैरान रह गए जिसमें उन्होंने कुछ शॉट ऐसे भी खेले जिसकी उम्मीद चेन्नई के गेंदबाजों को भी नहीं थी। जोश इंग्लिश ने इस मुकाबले में सिर्फ 17 गेंदों के अंदर ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली जिसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो चेपॉक के मैदान पर 20 या उससे कम गेंदों में फिफ्टी लगाने में कामयाब हो सके हैं। वहीं जोश इंग्लिश के बल्ले से निकली ये अर्धशतकीय पारी लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से आईपीएल इतिहास में तीसरी सबसे तेज फिफ्टी थी।

आईपीएल पावरप्ले में सर्वाधिक चौथा निजी स्कोर

सीएसके के खिलाफ मैच में जब लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले 6 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 91 रन बना लिए थे तो उस समय जोश इंग्लिश 77 रन बना चुके थे। इसी के साथ इंग्लिश अब आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने के मामले में चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सुरेश रैना का नाम है जिन्होंने साल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में पावरप्ले में 25 गेंदों में 87 रन बनाए थे। इसके बाद 84 रनों के साथ ट्रैविस हेड दूसरे नंबर पर जबकि 78 रनों के साथ जैक फ्रेजर मैकगर्क 78 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं।

ये भी पढ़ें

राजस्थान पर टूटा राशिद खान का कहर, 4 विकेट लेकर दिग्गजों को छोड़ा पीछे, अब सिर्फ चहल हैं आगे

शुभमन गिल ने वो कारनामा कर दिखाया, जो विराट और रोहित भी नहीं कर पाए, एबी डिविलियर्स भी छूटे पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल