1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Champions Trophy में जोश इंगलिस के बल्ले से निकला ऐतिहासिक शतक, वीरेंद्र सहवाग के 23 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

Champions Trophy में जोश इंगलिस के बल्ले से निकला ऐतिहासिक शतक, वीरेंद्र सहवाग के 23 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 23, 2025 08:14 am IST,  Updated : Feb 23, 2025 08:14 am IST

AUS vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया मुकाबला कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस के बल्ले से सिर्फ 77 गेंदों में शतकीय पारी देखने को मिली जिसके दम पर उन्होंने एक खास रिकॉर्ड की बराबरी भी की।

JOSH INGLIS- India TV Hindi
जोश इंगलिस Image Source : AP

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने स्टीव स्मिथ की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना आगाज इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत के साथ किया है। इस मैच में कंगारू टीम को जीत हासिल करने के लिए 352 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 47.3 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत दिलाने में उनके विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस ने काफी अहम भूमिका निभाई जिसमें उनके बल्ले से 86 गेंदों में 120 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। जोश का ये उनके वनडे करियर का पहला शतक भी था, जिसमें उन्होंने इसे काफी खास भी बना लिया।

जोश इंगलिस ने शतक लगाते ही वीरेंद्र सहवाग के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में जब जोश इंगलिस बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे थे तो उस समय तक ऑस्ट्रेलियाई टीम 122 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से इंगलिस ने छोर से पारी को संभालने के साथ रन गति का दबाव बिल्कुल भी बढ़ने नहीं दिया। इंगलिस ने एलेक्स कैरी के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 116 गेंदों में 146 रनों की साझेदारी करने के साथ इस मैच को पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ मोड़ दिया। जोश इंगलिस ने अपने वनडे करियर का पहला शतक भी सिर्फ 77 गेंदों में पूरा किया जो चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भी अब तक का संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है।

जोश इंगलिस ने इस मामले में पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के 23 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की है, जिसमें सहवाग ने साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ ही कोलंबो के मैदान पर खेले गए  चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में 77 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। इस मैच में सहवाग के बल्ले से 104 गेंदों में 126 रनों की पारी देखने को मिली थी।

इंगलिस ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले से पहले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम पर था, जिसमें उन्होंने साल 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के मैदान पर खेले गए मैच में 92 रन बनाए थे। वहीं जोश इंगलिस ने अब गिलक्रिस्ट के 19 साल पुराने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ने का काम अपनी 120 रनों की नाबाद शतकीय पारी के साथ किया है। इसके अलावा इंगलिस ऑस्ट्रेलिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शतकीय पारी खेलने वाले शेन वॉटसन, रिकी पोंटिंग के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

ये भी पढ़ें

यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी ने लगाए धमाकेदार अर्धशतक, सचिन तेंदुलकर की टीम ने जीता रोमांचक मुकाबला

352 रनों का स्कोर चेज करके ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, एक झटके में ध्वस्त हुआ सालों पुराना कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल