1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीसंत से हटा बैन, केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने बिना शर्त माफी मांगने के बाद दी बड़ी राहत

श्रीसंत से हटा बैन, केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने बिना शर्त माफी मांगने के बाद दी बड़ी राहत

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 01, 2026 05:46 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 05:46 pm IST

केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने श्रीसंत पर लगा बैन हटा दिया है। श्रीसंत ने बिना शर्त माफी मांगी, जिसके बाद KCA ने ये फैसला किया।

s sreesanth- India TV Hindi
श्रीसंत Image Source : AFP

भारत के पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। श्रीसंत पर लगा बैन हट गया है। केरल क्रिकेट एसोसिएशन के फैसले के बाद श्रीसंत को ये बड़ी राहत मिली है। KCA ने श्रीसंत पर 3 साल का बैन लगाया था, जो अब आधिकारिक तौर पर हटा लिया गया है। इसके साथ ही उस विवाद का भी अंत हो गया है, जो संजू सैमसन के सिलेक्शन से जुड़े मामले में KCA की सार्वजनिक आलोचना करने की वजह से शुरू हुआ था। 1 जुलाई को KCA की स्पेशल जनरल बॉडी मीटिंग में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया, जब श्रीसंत ने अपने बयान पर अफसोस जताते हुए बिना शर्त माफी मांगी।

KCA ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत पर लगे तीन साल के बैन को आधिकारिक तौर पर हटा दिया है। इसके साथ ही उस विवाद का भी अंत हो गया है, जो संजू सैमसन के सिलेक्शन से जुड़े मामले में राज्य की संस्था की सार्वजनिक आलोचना करने की वजह से शुरू हुआ था।

KCA ने जारी किया आधिकारिक बयान

KCA ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि केरल क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ अपने बयान पर खेद जताते हुए श्रीसंत द्वारा बिना शर्त माफी मांगने के बाद, स्पेशल जनरल बॉडी मीटिंग ने सर्वसम्मति से उन पर लगाए गए तीन साल के बैन को हटाने का फैसला किया। हालांकि, एसोसिएशन ने एक सख्त चेतावनी भी जारी करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसा कोई भी व्यवहार करने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैन हटने के बाद, श्रीसंत अब केरल क्रिकेट लीग यानी KCL में एरीज कोल्लम सेलर्स फ्रेंचाइजी के सह-मालिक के तौर पर अपनी भूमिका जारी रखने के लिए स्वतंत्र हैं। इससे पहले बैन के कारण उन्हें इस भूमिका से अलग कर दिया गया था।

श्रीसंत ने की थी सार्वजनिक आलोचना

यह विवाद पिछले KCL सीजन से पहले शुरू हुआ था, जब श्रीसंत ने केरल की विजय हजारे ट्रॉफी टीम और भारत की 2025 चैंपियंस ट्रॉफी टीम से संजू सैमसन को बाहर किए जाने के मामले में KCA की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी। KCA का कहना था कि उनके बयानों से एसोसिएशन की छवि खराब हुई है और इसके जवाब में उन्होंने तीन साल का बैन लगाया था।

यह भी पढ़ें:

श्रीसंत का एक बार फिर फूटा हरभजन सिंह पर गुस्सा, हर जगह से किया ब्लॉक, कहा- 'थप्पड़ कांड' से कमाए 1 करोड़

ICC Rankings में भयंकर उलटफेर, ईशान किशन बने नंबर वन बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा को नुकसान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल