1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साल 2022 में अकेले इस खिलाड़ी को मिलेगा खेल रत्न, रोहित शर्मा के कोच को भी मिलेगा ये अवार्ड; देखें पूरी लिस्ट

साल 2022 में अकेले इस खिलाड़ी को मिलेगा खेल रत्न, रोहित शर्मा के कोच को भी मिलेगा ये अवार्ड; देखें पूरी लिस्ट

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Nov 14, 2022 08:55 pm IST,  Updated : Nov 14, 2022 08:55 pm IST

खास बात यह है कि साल 2022 के लिए किसी भी क्रिकेटर को खेल रत्न व अर्जुन अवार्ड के लिए नहीं चुना गया है।

अचंता शरत कमल (बाएं) और...- India TV Hindi
अचंता शरत कमल (बाएं) और रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड (दाएं) Image Source : TWITTER

National Sports Awards 2022: साल 2022 में भारत के लिए खेल की दुनिया में नए मुकाम छूने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने का समय अब आ गया है। इस साल के स्पोर्ट्स अवार्ड की लिस्ट जारी कर दी गई है जिसमें सिर्फ एक खिलाड़ी को मिलेगा खेल रत्न और 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस बार टेबल टेनिस की दुनिया में कमाल करने वाले दिग्गज खिलाड़ी खिलाड़ी अचंता शरत कमल को 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। शरत इस साल खेल रत्न पाने वाले अकेले खिलाड़ी हैं।

आपको बता दें कि इस बार 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा जिसमें बैडमिंटन से लेकर मुक्केबाजी और अन्य खेलों के एथलीट शामिल हैं। आपको बता दें कि इस सूची में शामिल ज्यादातर ऐसे एथलीट हैं जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड़ को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए भी कई दिग्गज प्रशिक्षकों के नाम चुने गए हैं। यह सभी पुरस्कार 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में दिए जाएंगे। आइए अब देखते हैं पूरी लिस्ट:-

 

अर्जुन अवार्ड के लिए चुने गए 25 खिलाड़ी

  1. सीमा पूनिया (एथलेटिक्स)
  2. एल्डहोस पॉल (एथलेटिक्स)
  3. अविनाश साबले (एथलेटिक्स)
  4. लक्ष्य सेन (बैडमिंटन)
  5. एच एस प्रणय (बैडमिंटन)
  6. अमित (मुक्केबाजी)
  7. निकहत जरीन (मुक्केबाजी)
  8. भक्ति कुलकर्णी (शतरंज)
  9. आर प्रज्ञानानंदा (शतरंज)
  10. दीप ग्रेस इक्का (हॉकी)
  11. सुशीला देवी (जूडो)
  12. साक्षी कुमारी (कबड्डी)
  13. नयन मोनी सैकिया (लॉनबॉल)
  14. सागर ओव्हालकर (मलखम्ब)
  15. इलावेनिल वालारिवान (निशानेबाजी)
  16. ओमप्रकाश मिठारवाल (निशानेबाजी)
  17. श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस)
  18. विकास ठाकुर (भारोत्तोलन)
  19. अंशु (कुश्ती)
  20. सरिता (कुश्ती)
  21. परवीन (वुशू)
  22. मानसी जोशी (पैरा बैडमिंटन)
  23. तरूण ढिल्लो (पैरा बैडमिंटन)
  24. स्वप्निल पाटिल (पैरा तैराकी)
  25. जर्लिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन) 

द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी में कोचों के लिए)

  1. जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी)
  2. मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी)
  3. सुमा शिरूर (पैरा निशानेबाजी) 
  4. सुजीत मान (कुश्ती) 

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

  1. दिनेश लाड (क्रिकेट)
  2. बिमल घोष (फुटबॉल)
  3. राज सिंह (कुश्ती) 

ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 

  1. अश्विनी अकुंजी (एथलेटिक्स)
  2. धरमवीर सिंह (हॉकी)
  3. बी सी सुरेश (कबड्डी)
  4. नीर बहादुर गुरंग (पैरा एथलेटिक्स) 

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 

  1. ट्रांस स्टेडिया इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड
  2. कलिंगा सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान
  3. लद्दाख स्की और स्नोबोर्ड संघ 

मौलाना अबुल कलाम आजा ट्रॉफी 

  • गुरूनानक देव यूनिवर्सिटी , अमृतसर 

यह भी पढ़ें:-

पाकिस्तान के लिए इतने दिनों तक नहीं नजर आएंगे शाहीन अफरीदी, चोट पर PCB ने दिया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीती, लेकिन फिर भी बन गई नंबर -1

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल