1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: कीरोन पोलार्ड ने IPL से लिया संन्यास, अब इस लीग में खेलेगा कैरेबियाई दिग्गज

IPL 2023: कीरोन पोलार्ड ने IPL से लिया संन्यास, अब इस लीग में खेलेगा कैरेबियाई दिग्गज

 Written By: Rajeev Rai
 Published : Nov 15, 2022 01:58 pm IST,  Updated : Nov 15, 2022 02:34 pm IST

IPL 2023: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने बतौर खिलाड़ी आईपीएल से लिया संन्यास।

kieron Pollard, IPL 2023, Mumbai Indians- India TV Hindi
कीरोन पोलार्ड Image Source : PTI

IPL 2023: वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल करियर को अलविदा कह दिया है। 35 साल के इस कैरेबियाई क्रिकेटर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर आईपीएल से संन्यास का ऐलान किया। हालांकि संन्यास के साथ ही उन्हें भारत की इस चर्चित लीग में एक नई जिम्मेदारी भी मिल गई है। पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने अपना नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त कर दिया है, जिसकी जानकारी पोलार्ड ने अपने ट्वीट में दी है।

पोलार्ड ने अपनी पोस्ट में भावुक होते हुए लिखा कि वह कुछ और सालों तक एमआई के लिए खेलना चाहते थे, लेकिन फ्रेंचाइजी से बात करने के बाद उन्होंने अपने आईपीएल करियर को विराम देने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि अगर मैं मुंबई के लिए नहीं खेल सकता तो किसी और टीम के लिए खेलने की सोच भी नहीं सकता हूं।

13 साल तक रहे मुंबई इंडियंस का हिस्सा

उन्होंने आगे लिखा कि 13 साल तक आईपीएल की सबसे सफल टीम का हिस्सा रहने पर उन्हें गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए 2011 और फिर 2013 में चैंपियंस लीग का खिताब जीता और इसके बाद 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी चैंपियन बने जो बड़ी बात है।

2022 में खराब रही फॉर्म

पॉली के नाम से मशहूर पोलार्ड मुंबई इंडियंस का लंबे समय तक हिस्सा रहे हैं। लेकिन पिछले सीजन में वह बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे, ऐसे में इस सीजन में उन्हें रिलीज करने की अटकलें भी लगाई जा रही थी। लेकिन पोलार्ड की तरफ से बयान जारी कर सारी चर्चाओं पर विराम लगा दिया गया।

पोलार्ड रहे MI के सबसे सफल खिलाड़ी

पोलार्ड के आईपीएल करियर पर एक नजर डालें तो उन्होंने 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था और उसके बाद वह पांच बार की इस चैपियन टीम का हिस्सा बने रहे। उन्होंने मुंबई के लिए कुल 211 मुकाबले खेले और इस दौरान 147 की स्ट्राइक रेट से 3915 रन बनाए हैं। उन्होंने गेंदबाजी में भी चैंपियंस लीग और आईपीएल मिलाकर 79 विकेट चटकाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल