KKR vs DC LIVE Score: IPL 2026 का आखिरी लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं।
KKR vs DC: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी
केकेआर के अभी 13 अंक हैं और उनकी टीम दिल्ली पर जीत हासिल करके 15 अंक तक पहुंच सकती है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उनकी टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। अंकतालिका में दिल्ली की टीम आठवें नंबर पर है। टीम ने इस सीजन अब तक 13 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हें 6 में जीत मिली है, वहीं 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के खाते में फिलहाल 12 अंक हैं।