1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Krunal Pandya's Son: क्रुणाल पांड्या बने पिता, पत्नी पंखुड़ी ने दिया बेटे को जन्म, सचिन-हार्दिक ने दी बधाई

Krunal Pandya's Son: क्रुणाल पांड्या बने पिता, पत्नी पंखुड़ी ने दिया बेटे को जन्म, सचिन-हार्दिक ने दी बधाई

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Jul 24, 2022 05:39 pm IST,  Updated : Jul 24, 2022 05:39 pm IST

Krunal Pandya's Son: क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने दिया बेटे को जन्म, फैंस के शेयर की खुशखबरी।

Krunal Pandya, pankhuri sharma, sachin tendulkar- India TV Hindi
Krunal Pandya blessed with a baby boy Image Source : KRUNAL PANDYA TWITTER

Highlights

  • क्रुणाल पांड्या पहली बार पिता बने
  • पंखुड़ी शर्मा से 2017 में हुई थी शादी
  • बेटे के नाम का किया खुलासा

Krunal Pandya's Son: भारतीय क्रिकेटर और हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा पांड्या ने एक बेटे को जन्म दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार किया और साथ ही बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ उसके नाम का खुलासा भी किया।  

31 साल के क्रुणाल ने अपनी पत्नी और बेटे की साथ की दो तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा, 'कवीर क्रुणाल पांड्या'। 

क्रुणाल की इस तस्वीर पर लगातार बधाइयां मिल रही हैं। सचिन तेंदुलकर ने भी उन्हें बधाई दी है। सचिन ने क्रुणाल की फोटो को रिट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दी और लिखा, "आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई! पितृत्व की इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं। भगवान का आशीर्वाद बना रहे और कवीर को ढेर सारा प्यार।"

क्रुणाल के छोटे भाई और भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी बधाई दी और अपनी स्टोरी में फोटो शेयर करते हुए लिखा, "बच्चों को प्यार।"

Hardik Pandya, krunal Pandya
Image Source : HARDIK PANDYA INSTAGRAMHardik wishes krunal

बता दें कि क्रुणाल और पंखुड़ी ने 2017 में शादी की थी और यह उनका पहला बच्चा है। क्रुणाल के करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक भारत के लिए पांच वनडे और 19 टी20I मुकाबले खेले हैं। इसमें वह क्रमश: 130 और 124 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में दो और टी20 में 15 विकेट भी झटके हैं। हालांकि वह पिछले एक साल से टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन वह इस साल आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से खेले थे।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल