1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लीड्स में इतने सालों से टीम इंडिया नहीं जीत पाई है टेस्ट मैच, आखिरी बार इनकी कप्तानी में हुआ था ऐसा करिश्मा

लीड्स में इतने सालों से टीम इंडिया नहीं जीत पाई है टेस्ट मैच, आखिरी बार इनकी कप्तानी में हुआ था ऐसा करिश्मा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 26, 2025 06:26 pm IST,  Updated : May 26, 2025 06:30 pm IST

20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला हेडिंग्ले लीड्स में खेला जाएगा।

Headingley Leeds- India TV Hindi
हेडिंग्ले लीड्स Image Source : GETTY

20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले लीड्स में खेला जाएगा। इस मैदान पर टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। आखिरी बार भारत ने 23 साल पहले टेस्ट मैच जीता था। उसके बाद से भारत इस मैदान पर कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है। ऐसे में आगामी टेस्ट सीरीज के शुरुआती मुकाबले में नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया के लिए इस मैदान पर खेलना आसान नहीं होगा।

सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने जीता था टेस्ट मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स हेडिंग्ले के मैदान पर अब तक 7 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से भारत को सिर्फ दो में जीत मिली है। इस मैदान पर भारत ने आखिरी बार टेस्ट मैच साल 2002 में जीता था। उस वक्त सौरव गांगुली टीम इंडिया के कप्तान थे। उस मैच में भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 46 रनों से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 628 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। उसके बाद इंग्लैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 273 रन बनाए और फिर भारत ने उन्हें फॉलो ऑन दिया। उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लिश टीम को 309 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत की तरफ से उस मैच में राहुल द्रविड़ (148) सचिन तेंदुलकर (193) और सौरव गांगुली (128) ने शतक लगाया था।

1986 में भारत ने लीड्स में जीता था पहला टेस्ट मैच

भारत ने 1986 में लीड्स में पहली बार इंग्लैंड को 279 रनों से हराया था। उस मैच भारत ने पहली पारी में बैटिंग करते हुए 272 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। दूसरी पारी में भारत ने सभी विकेट गंवाकर 237 रन बनाए। उसके बाद इंग्लैंड चौथी पारी में 128 रन पर ऑलआउट हो गई थी और अंग्रेजों को करारी हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त कपिल देव भारत के कप्तान थे। भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में आखिरी टेस्ट मैच में 2021 में खेला गया था। उस मुकाबले में टीम इंडिया को विराट की कप्तानी में पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब देखना ये होगा कि इस वेन्यू पर दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले अगले मैच में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है।

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड दौरे से पहले इस भारतीय प्लेयर ने लिया संन्यास, अचानक करियर को कह दिया अलविदा

IND vs ENG: केवल एक ही भारतीय बल्लेबाज अंग्रेजों के खिलाफ लगा पाया है तिहरा शतक, इस बार भी जाएगा इंग्लैंड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल