1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज से पहले मिली अच्छी खबर, लिटन दास पहला मैच खेलने के लिए हुए पूरी तरह फिट

बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज से पहले मिली अच्छी खबर, लिटन दास पहला मैच खेलने के लिए हुए पूरी तरह फिट

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 12, 2026 04:10 pm IST,  Updated : Aug 12, 2026 04:10 pm IST

बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से पहले एक अच्छी खबर मिली है, जिसमें टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास अब पूरी तरह से फिट घोषित कर दिए गए हैं।

Litton Das- India TV Hindi
लिटन दास Image Source : AP

बांग्लादेश की टीम अभी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जिसमें उनको पहला मुकाबला 13 अगस्त से डार्विन के मैदान पर मेजबान टीम के खिलाफ खेलना है। बांग्लादेश को इस टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने से समस्या से जूझना पड़ा है, लेकिन अब उन्हें एक अच्छी खबर मिली है जिसमें उनके अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास पहला मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हो गए हैं। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने डार्विन टेस्ट मैच के एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिटन दास को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बताया कि वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं और पहले मैच में चयन के लिए उपलब्ध हैं।

पिच देखकर लेंगे प्लेइंग 11 पर फैसला

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में होने वाले टेस्ट मुकाबले को लेकर नजमुल हुसैन शांतो ने लिटन दास को लेकर कहा कि उनके आने से हमारी बैटिंग मजबूत होती है। वह लगातार अच्छा खेलते हैं। हमें उम्मीद है कि टेस्ट मैच में हमारी बैटिंग यूनिट अच्छा प्रदर्शन करेगी। वहीं शांतो ने प्लेइंग 11 को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि पिच अच्छी लग रही है, मुझे लगता है कि हम अपने सामान्य कॉम्बिनेशन के साथ ही जा सकते हैं, जैसे दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज। लेकिन हालात को देखते हुए कल सुबह पिच को हमें फिर से देखने का मौका मिलेगा और फिर हम हालात के हिसाब से फैसला करेंगे। बता दें कि बांग्लादेश की टीम साल 2003 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पहुंची है, ऐसे में उनके लिए यह काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है।

मेजबान ने अपनी प्लेइंग 11 का किया ऐलान

डार्विन टेस्ट के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम का अगले एक साल तक काफी व्यस्त शेड्यूल रहने वाला है जिसमें उनके लिए अपने अहम प्लेयर्स का वर्कलोड भी मैनेज करना आसान नहीं रहने वाला है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए कंगारू टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान मुकाबले से एक दिन पहले ही कर दिया है, जिसमें टीम में जोश हेजलवुड की वापसी हुई है, एशेज 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कॉट बोलैंड को पहले की प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना गया है।

बांग्लादेश के लिए डार्विन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

ये भी पढ़ें

भारत ने बांग्लादेश को दिया करारा झटका, नई सीरीज के शेड्यूल का हो गया ऐलान

भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिली टीम में एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल