1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Live Streaming IPL 2022 Retention: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं IPL 2022 का रिटेंशन

Live Streaming IPL 2022 Retention: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं IPL 2022 का रिटेंशन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 30, 2021 04:22 pm IST,  Updated : Nov 30, 2021 04:28 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले टूर्नामेंट की मौजूदा आठ फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने का समय आज खत्म हो रहा है।

IPL 2022 Retention- India TV Hindi
IPL 2022 Retention Image Source : IPL

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले टूर्नामेंट की मौजूदा आठ फ्रेंचाइजी आज अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नामों का ऐलान करेंगी। IPL के 15वें सीजन में 10 टीमें खेलती नजर आएंगी जिस वजह से इस बार रिटेंशन और नीलामी दोनों ही काफी अहम होंगे। बता दें, IPL की मौजूदा 8 टीमों को 30 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नामों का ऐलान करना है जिसके बाद दोनों नई टीमों (अहमदाबाद और लखनऊ) को मौका दिया जाएगा जो 1 से 25 दिसंबर के बीच 3-3 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं।

IPL फ्रेंचाइजी रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची कब जारी करेगी?

IPL 2022 के लिए रिटेन्ड खिलाड़ियों का ऐलान 30 नवंबर (मंगलवार) को रात 9:30 बजे होगा।

IPL 2022 रिटेंशन का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा।

IPL 2022 रिटेंशन लाइव टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी पर देख सकते हैं।

IPL 2022 रिटेंशन की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं।

IPL रिटेंशन की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर भी देख सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल