1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs KKR Live score: मारक्रम आउट, लखनऊ को लगा दूसरा झटका; यहां देखें लाइव स्कोर

LSG vs KKR Live score: मारक्रम आउट, लखनऊ को लगा दूसरा झटका; यहां देखें लाइव स्कोर

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 26, 2026 06:27 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 10:29 pm IST

LSG vs KKR Live: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की कोलकाता नाइट राइडर्स से टक्कर हो रही है। लखनऊ के घर इकाना स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है।

LSG vs KKR Live score- India TV Hindi
लखनऊ बनाम कोलकाता लाइव स्कोर Image Source : AFP

LSG vs KKR, Live Score: IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने आठवें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ रही है। इस मैच में मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। रिंकू सिंह ने शानदार अर्धशतक जड़ा। रिंकू ने 51 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली और नाबाद लौटे। कैमरन ग्रीन ने 34 रनों का योगदान दिया। लखनऊ के लिए मोहसिन खान ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके।

लखनऊ की टीम में एक बदलाव है।  एम सिद्धार्थ की जगह जॉर्ज लिंडे प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं। वहीं, कोलकाता की टीम में कोई बदलाव नहीं है। ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स का इस सीजन प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। टीम ने अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की हैं, जबकि 5 मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी है। वहीं, दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की हालत भी कुछ खास बेहतर नहीं रही है। टीम ने 7 मैचों में केवल एक जीत हासिल की है, जबकि 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा एक मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ, जिसने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। दोनों टीमों का मौजूदा फॉर्म देखते हुए यह साफ है कि आगे का हर मुकाबला उनके लिए बेहद अहम होने वाला है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल