LSG vs MI: आईपीएल 2024 का 48वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस सीजन दोनों टीमों के बीच ये पहला मैच था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। नेहल वढेरा ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेलकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 विकेट से जीता मुकाबला। टीम ने आखिरी ओवर में 4 विकेट के नुकसान 145 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतकीय खेलकर टीम को जीत दिलवाई।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आखिरी ओवर में 4 विकेट के नुकसान 145 रन बनाए। टीम ने इस मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया है। टीम की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतकीय पारी खेली है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज आयुष बदोनी 6 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं। टीम को जीत के लिए 9 गेंदों में 11 रनों की जरूरत है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 18 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। आयुष बदोनी 5 रन और निकोलस पूरन 4 बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज एश्टन टर्नर 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम की ओर से आयुष बदोनी क्रीज पर आए हैं। टीम को जीत के लिए 14 गेंदों में 14 रनों की जरूरत है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 16 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 24 गेंदों में 23 रन चाहिए।
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस 62 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। निकोलस पूरन के साथ एश्टन टर्नर क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 116 रन है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस ने अपना अर्धशतक पूरा कर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं निकोलस पूरन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम ने 14 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज दीपक हुड्डा 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम की ओर से निकोलस पूरन क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज 36 रनों की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस 39 रन और दीपक हुड्डा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 66 रनों की जरूरत है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज केएल राहुल 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम की ओर से दीपक हुड्डा क्रीज पर आए हैं। टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले के दौरान 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 51 रनों की साझेदारी बनाई है। टीम को जीत के लिए 82 गेंदों में 92 रनों की जरूरत है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 5वे ओवर में 20 रन बनाए हैं। टीम के लिए कप्तान केएल राहुल ने 2 चौके और 1 छक्का लगाया। टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 4 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं। टीम के लिए केएल राहुल 6 रन और मार्कस स्टोइनिस 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 2 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 8 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 4 रन और मार्कस स्टोइनिस 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम की ओर से मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 1 रन है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी शुरू हो गई है। टीम की ओर से केएल राहुल और अर्शिन कुलकर्णी क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी के लिए नुवान तुषारा को भेजा है। टीम को जीत के लिए 120 गेंदों में 145 रनों की जरूरत है।
मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। नेहल वढेरा ने टीम के लिए 46 रनों की पारी खेली। लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 120 गेंदों में 145 रनों की जरूरत है।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मोहम्मद नबी 1 रन बनाकर पवेलियन आउट गए हैं। टीम के लिए गेराल्ड कोएत्जी क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 124 रन है।
मुंबई इंडियंस की टीम ने 18 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए हैं। मोहम्मद नबी 1 रन और टिम डेविड 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नेहल वढेरा 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टिम डेविड के साथ नेहल वढेरा क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 113 रन है।
मुंबई इंडियंस की टीम ने 16 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। टीम के लिए नेहल वढेरा 43 रन और टिम डेविड 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ईशान किशन 32 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टीम की ओर से टिम डेविड क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 86 रन है।
मुंबई इंडियंस की टीम ने 12 ओवर के बाद 68 रन बना लिए हैं। नेहाल वढेरा 13 रन और ईशान किशन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम ने 10 ओवर के बाद 57 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज 30 रनों की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम ने 8 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 9 रन और नेहाल वढेरा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों को एक बड़ी साझेदारी बनाकर टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाना होगा।
मुंबई इंडियंस की टीम ने पावरप्ले के दौरान 4 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। टीम के लिए ईशान किशन 5 रन और नेहल वढेरा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस ने छठे ओवर में 2 विकेट गंवा दिए हैं। ओवर की पहली गेंद में तिलक वर्मा आउट हुए, वहीं अगली गेंद में कप्तान हार्दिक पांड्या पवेलियन लौट गए हैं। टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 27 रन है।
मुंबई इंडियंस की टीम ने 4 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। टीम के लिए ईशान किशन 5 रन और तिलक वर्मा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। ईशान किशन के साथ तिलक वर्मा क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 19 रन है।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 8 रन है।
मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हो गई है। टीम की ओर से ईशान किशन और रोहित शर्मा क्रीज पर आ गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने गेंदबाजी के लिए मार्कस स्टोइनिस को भेजा है।
नुवान तुषारा, कुमार कार्तिकेय, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, शम्स मुलानी।
अर्शिन कुलकर्णी, मणिमारन सिद्धार्थ, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़।
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या(कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।
केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, मयंक यादव।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीत लिया है। कप्तान केएल राहुल ने गेंदबाजी का फैसला किया है। थोड़ी देर में मुंबई इंडियंस की टीम बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आएंगे।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार (30 अप्रैल) को शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाले मैच के दौरान लखनऊ में तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। लखनऊ में मैच के समय बारिश के कारण खेल पर असर पड़ने की संभावना नहीं है।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी रहती है। स्पिनर्स के लिए यहां की पिच से खास मदद रहती है। यानी जिस टीम के स्पिनर्स यहां बेहतर खेल दिखाएंगे, वो टीम थोड़ा आगे रह सकती है। यहां पर बल्लेबाजों की अच्छी खासी परीक्षा होती है।
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या(कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस , कुमार कार्तिकेय, श्रेयस गोपाल, हार्विक देसाई, गेराल्ड कोएत्ज़ी, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका।
क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, मणिमारन सिद्धार्थ , युद्धवीर सिंह चरक, मयंक यादव, काइल मेयर्स, एश्टन टर्नर, प्रेरक मांकड़, नवीन-उल-हक, देवदत्त पडिक्कल, अरशद खान, शमर जोसेफ।
संपादक की पसंद