LSG vs RR: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2024 के 44वें मैच में आमने-सामने हुईं। दोनों टीमों के बीच इस सीजन यह दूसरा मुकाबला था। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया। टीम ने 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। संजू सैमसन ने 71 रनों और ध्रुल जुरेल ने 52 रनों की पारियां खेली।