1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लुंगी एंगिडी की मैदान पर कब होगी वापसी? DC कोच ने दे दिया बड़ा बयान

लुंगी एंगिडी की मैदान पर कब होगी वापसी? DC कोच ने दे दिया बड़ा बयान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 04, 2026 07:10 pm IST,  Updated : May 04, 2026 07:24 pm IST

Lungi Ngidi: IPL 2026 के 48वें मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी की वापसी को लेकर कोच ने बड़ा अपडेट दिया है।

Lungi Ngidi- India TV Hindi
लुंगी एंगिडी Image Source : AFP

Lungi Ngidi Comeback: IPL 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी जल्द ही मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं, जिससे टीम को आने वाले मैचों में बड़ा सहारा मिलेगा। दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनफ पटेल ने एंगिडी की फिटनेस को लेकर अहम अपडेट दिया है। उन्होंने साफ किया कि एंगिडी अब पूरी तरह फिट हैं और टीम के लिए खेलने के लिए तैयार हैं।

कब होगी वापसी? 

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, लुंगी एंगिडी ने कंकशन प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित 6 दिन का आराम पूरा कर लिया है। इसके बाद अब उन्हें खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है। ऐसे में उम्मीद है कि एंगिडी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के अगले मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं। एंगिडी की वापसी दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देगी, खासकर ऐसे समय में जब टीम को लगातार जीत की सख्त जरूरत है। अब देखना होगा कि उनकी वापसी टीम के प्रदर्शन पर कितना असर डालती है।

मैदान पर लगी थी गंभीर चोट

गौरतलब है कि 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच के दौरान सिर में चोट लगने के कारण लुंगी एंगिडी ने कुछ मैच मिस किए थे। लुंगी एंगिडी कैच लेने की कोशिश करते समय सिर के बल जमीन पर गिरे थे। उनका सिर मैदान से काफी जोर से टकराया था। चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उनकी हालत स्थिर बताई गई। अब वे दोबारा ट्रेनिंग पर लौट आए हैं।

प्लेऑफ की रेस में शामिल दोनों टीमें

दिल्ली कैपिटल्स अब IPL 2026 के अपने अगले मैच में 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करने उतरेगी। दिल्ली और चेन्नई दोनों टीमों के लिए ये मैच समान रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों ही टीमें प्ले-ऑफ में जगह बनाने की रेस में शामिल हैं। CSK 9 मैचों में 4 जीत के साथ इस समय पॉइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर है, जो DC से एक पायदान ऊपर है। दिल्ली कैपिटल्स 9 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर है। दिल्ली और CSK के वैसे तो बराबर पॉइंट्स हैं। हालांकि, बेहतर नेट रन रेट के कारण CSK की टीम दिल्ली कैपिटल्स से आगे है।

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: फिर होगा क्रिकेट के मैदान पर भारत बनाम पाकिस्तान, नोट कीजिए मुकाबले की तारीख

IPL Points Table: अंक तालिका में फिर से हलचल, टॉप 4 के लिए 5 टीमों के बीच रोचक जंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल