1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs CSK Head To Head: मुंबई इंडियंस का सीएसके के खिलाफ ऐसा रहा है रिकॉर्ड, दोनों टीमों के बीच दिखी है कड़ी टक्कर

MI vs CSK Head To Head: मुंबई इंडियंस का सीएसके के खिलाफ ऐसा रहा है रिकॉर्ड, दोनों टीमों के बीच दिखी है कड़ी टक्कर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 22, 2026 06:21 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 06:21 pm IST

MI vs CSK: आईपीएल 2026 के सीजन का 33वां मुकाबला दो बड़ी टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच में खेला जाएगा, जिसको लेकर सभी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों टीमों का अभी तक इस सीजन सफर कुछ खास देखने को नहीं मिला है।

MI vs CSK- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अभी तक इस ट्रॉफी को 5-5 बार अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मैदान पर प्रदर्शन कुछ खास देखने को नहीं मिला है। हालांकि इसके बावजूद दोनों टीमों के बीच में होने वाले मुकाबला का इंतजार सभी फैंस कर रहे हैं, जिसमें 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मैच खेला जाएगा। ये अहम मुकाबला मुंबई इंडियंस टीम के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में होगा। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से वह सिर्फ दो को ही जीतने में कामयाब हो सके और चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की भी स्थिति कुछ ऐसी ही देखने को मिली है और उन्होंने भी 6 मैच खेलने के बाद दो में ही जीत हासिल की है जबकि चार में उनको भी हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई इंडियंस का पलड़ा सीएसके के खिलाफ है थोड़ा भारी

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें एमआई का पलड़ा थोड़ा भारी दिखता है। दोनों टीमों के बीच में अब तक कुल 39 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई इंडियंस की टीम 21 मैचों को जीतने में कामयाब रही है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 18 मैचों को ही जीतने में कामयाब हो सकी है। हालांकि दोनों टीमों के बीच में खेले गए पिछले 5 मुकाबलों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें साफतौर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भारी पड़ती हुई दिखाई दी है। सीएसके ने जहां चार मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ एक ही मुकाबला जीतने में कामयाब हो सकी है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए ये मैच बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है।

वानखेड़े स्टेडियम में ऐसा रहा है दोनों टीमों के बीच का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में वानखेड़े स्टेडियम में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें भी एमआई का पलड़ा साफतौर पर भारी दिखता है। इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच में कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम 8 मैचों को जीतने में कामयाब रही है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 5 मुकाबले ही जीते हैं। हालांकि इस आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड घर पर कुछ खास देखने को नहीं मिला है, जिसमें उन्होंने तीन मुकाबले खेले हैं और उसमें से उन्हें 2 में हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें

होटल में सिगरेट पीते दिखे GT के स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा? वायरल वीडियो से मचा बवाल

लखनऊ के 50 करोड़ रुपये बर्बाद? इन 2 खिलाड़ियों पर अपनी कीमत को सही साबित करने का दबाव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल