1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs LSG Live Score Updates: MI को लगा तीसरा झटका, तिलक वर्मा लौटे पवेलियन, यहां देखें लाइव स्कोर

MI vs LSG Live Score Updates: MI को लगा तीसरा झटका, तिलक वर्मा लौटे पवेलियन, यहां देखें लाइव स्कोर

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 04, 2026 06:06 pm IST,  Updated : May 04, 2026 10:59 pm IST

MI vs LSG Live Score IPL 2026: IPL 2026 के 47वें मैच में मेजबान मुंबई इंडियंस की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से रही है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।

MI vs LSG- India TV Hindi
MI vs LSG Image Source : AFP

MI vs LSG Live Score, IPL 2026: IPL 2026 में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में टक्कर हो रही है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रनों का स्कोर खड़ा किया। लखनऊ की ओर से निकोलस पूरन ने शानदार अर्धशतक जड़ा। पूरन ने 21 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और 1 चौका शामिल रहा। मिचेल मार्श ने 44 जबकि हिम्मत सिंह ने नाबाद 40 रनों का योगदान दिया। मुंबई की ओर से कॉर्बिन बॉश ने बल्लेबाजों का शिकार किया। 

आज मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं। मुंबई की टीम में 2 बदलाव हुए हैं। रोहित शर्मा और कॉर्बिन बॉश की वापसी हुई है। वहीं, लखनऊ की टीम में तीन बदलाव हुए हैं। जोश इंग्लिस और अक्षत रघुवंशी का डेब्यू हो रहा है।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, एडेन मारक्रम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव।

दोनों ही टीमें खराब शुरुआत के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे जूझ रही हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की हालत सबसे ज्यादा खराब रही है। टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है। पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाली विदेशी जोड़ी एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श इस बार पूरी तरह फ्लॉप रही है। वहीं कप्तान ऋषभ पंत भी बल्ले से टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की कहानी भी कुछ अलग नहीं है। टीम के भारतीय स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव अपने इंटरनेशनल लेवल के प्रदर्शन को फ्रेंचाइजी के लिए दोहराने में नाकाम रहे हैं। पॉइंट्स टेबल में मुंबई 9वें और लखनऊ 10वें स्थान पर है, जिससे आज का मुकाबला करो या मरो बन गया है। हारने वाली टीम का प्लेऑफ का सपना लगभग खत्म हो जाएगा। हालांकि, लखनऊ के पास अभी भी वापसी का थोड़ा बेहतर मौका है। अगर टीम अपने बाकी सभी लीग मैच जीत लेती है, तो वह 16 पॉइंट तक पहुंच सकती है, जो प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखने के लिए पर्याप्त हो सकता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल