Friday, January 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गए पहले गेंदबाज

मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गए पहले गेंदबाज

AUS vs ENG: ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पिंक बॉल टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में मिचेल स्टार्क का गेंद से कमाल देखने को मिला, जिसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा मुकाम भी हासिल कर लिया।

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
Published : Dec 04, 2025 07:10 pm IST, Updated : Dec 04, 2025 07:10 pm IST
Mitchell Starc- India TV Hindi
Image Source : AP मिचेल स्टार्क

एशेज 2025 की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने काफी शानदार तरीके से की थी जिसमें उन्होंने पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया था, जिसमें तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का गेंद से कमाल देखने को मिला था। वहीं ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में पिंक बॉल से खेले जा रहे इस सीरीज के दूसरे मुकाबले के पहले दिन के खेल में भी स्टार्क का गेंद से कहर देखने को मिला। गाबा टेस्ट में इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, इसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 325 रनों का स्कोर बना लिया था। वहीं मिचेल स्टार्क जो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का नेतृत्व कर हैं वह पहले दिन के खेल में कुल 6 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे, जिसमें उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की।

स्टार्क इस मामले में बने टेस्ट में पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट में मिचेल स्टार्क की गिनती दिग्गज तेज गेंदबाजों में की जाती है, जिसमें वह अब तक कुल 418 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में घर पर खेलते हुए अपने 250 विकेट भी पूरे करने में कामयाब रहे। मिचेल स्टार्क इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में पहले ऐसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिसमें वह 250 विकेट पूरे करने में कामयाब हुए हैं। स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के गेंदबाज के तौर पर घर पर 250 या उससे अधिक विकेट हासिल करने वाले अब तक के सिर्फ तीसरे गेंदबाज हैं। मिचेल स्टार्क से पहले ये कारनामा टेस्ट क्रिकेट में रंगना हेराथ और रवींद्र जडेजा ने किया है, जिसमें हेराथ 278 विकेट के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं तो वहीं जडेजा 256 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं, स्टार्क इस लिस्ट में 251 विकेट के साथ अभी तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

ऑस्ट्रेलिया में ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने सिर्फ चौथे गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अब तक एक से एक शानदार गेंदबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में अपने दबदबे का एहसास करवाया है, लेकिन उसमें से कुछ ही ऐसे रहे हैं जो घर पर खेलते हुए 250 या उससे अधिक विकेट लेने में कामयाब हुए हैं। अब इसी में एक नाम मिचेल स्टार्क का भी जुड़ गया है, जिसमें वह अब तक के सिर्फ चौथे ऐसे गेंदबाज हैं जो टेस्ट में घर पर खेलते हुए 250 विकेट का आंकड़ा पूरा करने में कामयाब हुए हैं। स्टार्क से पहले ये कारनामा शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा और नाथन लियोन ही करने में कामयाब हो सके थे।

ये भी पढ़ें

Ashes 2025: जो रूट ने ब्रिस्बेन टेस्ट में जड़ा शतक, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में किया ये कारनामा

13 साल बाद अपने घर पर Playing 11 से बाहर बैठा स्टार खिलाड़ी, करियर में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement