1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. USA में मचेगी T20 की धूम, जानिए कब-कहां खेले जाएंगे MLC 2025 के मैच? भारत में कैसे देख पाएंगे LIVE

USA में मचेगी T20 की धूम, जानिए कब-कहां खेले जाएंगे MLC 2025 के मैच? भारत में कैसे देख पाएंगे LIVE

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 09, 2025 06:23 pm IST,  Updated : Jun 09, 2025 06:23 pm IST

मेजर लीग क्रिकेट 2025 का 13 जून से आगाज होगा। लीग के पहले मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच भिड़ंत होगी।

MLC 2025- India TV Hindi
मेजर लीग क्रिकेट Image Source : @MLCRICKET

MLC 2025: USA में क्रिकेट भले ही बहुत ज्यादा लोकप्रिय न हो लेकिन जब बात मेजर लीग क्रिकेट यानी MLC की आती है, तो दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की निगाहें इस T20 लीग पर टिक जाती हैं। वजह है इस लीग में दुनियाभर के स्टार क्रिकेटरों का हिस्सा लेना। इस लीग में साल 2023 से एक से बढ़कर एक क्रिकेटर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इस साल 13 जून से तीसरे सीजन का आगाज होने जा रहा है, जिसमें 6 टीमें खिताब जीतने के लिए जद्दोजहद करेंगी। इस लीग में स्टीव स्मिथ, कोरी एंडरसन, कायरन पोलार्ड और सुनील नरेन जैसे बड़े नाम कप्तानी करते नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि कब और कहां खेले जाएंगे MLC 2025 के मुकाबले और भारत में कैसे देख पाएंगे इस लीग के मैच...

क्रिकेट फैंस OTT पर MLC 2025 कहां देख पाएंगे?

फैंस JioHotstar पर MLC 2025 के रोमांच का लुत्फ उठा पाएंगे।

भारत में TV पर MLC का तीसरा सीजन कहां देखें?

फैंस टीवी पर लाइव MLC एक्शन को मिस करेंगे क्योंकि यह अभी तक तय नहीं है कि इसे टेलीविजन पर दिखाया जाएगा या नहीं।

MLC 2025 कहां आयोजित किया जाएगा?

मेजर लीग क्रिकेट का तीसरा संस्करण कैलिफोर्निया, डलास और लॉडरहिल में तीन वेन्यू पर खेला जाएगा।

MLC 2025 का फुल शेड्यूल

  • 13 जून, 2025: सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स vs वाशिंगटन फ्रीडम, ओकलैंड कोलिजीयम (6:30 AM)
  • 14 जून, 2025: MI न्यूयॉर्क vs टेक्सस सुपर किंग्स, ओकलैंड कोलिजीयम (6:30 AM)
  • 15 जून, 2025: सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स vs लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स, ओकलैंड कोलिजीयम (2:30 AM)
  • 15 जून, 2025: सिएटल ऑर्कस vs वाशिंगटन फ्रीडम, ओकलैंड कोलिजीयम (6:30 AM)
  • 16 जून, 2025: लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स vs टेक्सस सुपर किंग्स, ओकलैंड कोलिजीयम (2:30 AM)
  • 16 जून, 2025: सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स vs MI न्यूयॉर्क, ओकलैंड कोलिजीयम (6:30 AM)
  • 17 जून, 2025: सिएटल ऑर्कस vs टेक्सस सुपर किंग्स, ओकलैंड कोलिजीयम (6:30 AM)
  • 18 जून, 2025: लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स vs वाशिंगटन फ्रीडम, ओकलैंड कोलिजीयम (6:30 AM)
  • 19 जून, 2025: MI न्यूयॉर्क vs सिएटल ऑर्कस,ओकलैंड कोलिजीयम (6:30 AM)
  • 21 जून, 2025: टेक्सस सुपर किंग्स vs सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न, डलास (5:30 AM)
  • 22 जून, 2025: MI न्यूयॉर्क vs वाशिंगटन फ्रीडम, डलास (5:30 AM)
  • 23 जून, 2025: लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स vs सिएटल ऑर्कस, डलास (1:30 AM)
  • 23 जून, 2025: टेक्सस सुपर किंग्स vs वाशिंगटन फ्रीडम, डलास (5:30 AM)
  • 24 जून, 2025: MI न्यूयॉर्क vs सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न, डलास (5:30 AM)
  • 25 जून, 2025: टेक्सस सुपर किंग्स vs लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स, डलास (5:30 AM)
  • 26 जून, 2025: सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न vs सिएटल ऑर्कस, डलास (5:30 AM)
  • 27 जून, 2025: लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स vs वाशिंगटन फ्रीडम 5:30 पूर्वाह्न डलास
  • 28 जून, 2025: MI न्यूयॉर्क vs सिएटल ऑर्कस, डलास (5:30 AM)
  • 29 जून, 2025: सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स vs वाशिंगटन फ्रीडम, डलास (1:30 AM)
  • 29 जून, 2025: लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स vs सिएटल ऑर्कस, डलास (5:30 AM)
  • 30 जून, 2025: टेक्सस सुपर किंग्स vs MI न्यूयॉर्क, डलास (5:30 AM)
  • 2 जुलाई, 2025: सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स vs सिएटल ऑर्कस, लॉडरहिल (4:30 AM)
  • 3 जुलाई, 2025: टेक्सस सुपर किंग्स vs वाशिंगटन फ्रीडम, लॉडरहिल (4:30 AM)
  • 4 जुलाई, 2025: लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स vs MI न्यूयॉर्क, लॉडरहिल (4:30 AM)
  • 5 जुलाई, 2025: सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स vs टेक्सस सुपर किंग्स, लॉडरहिल (12:30 AM)
  • 5 जुलाई, 2025: सिएटल ऑर्कस vs वाशिंगटन फ्रीडम, लॉडरहिल (4:30 AM)
  • 6 जुलाई, 2025: लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स vs MI न्यूयॉर्क, लॉडरहिल (12:30 AM)
  • 6 जुलाई, 2025: सिएटल ऑर्कस vs टेक्सस सुपर किंग्स, लॉडरहिल (4:30 AM)
  • 7 जुलाई, 2025: MI न्यूयॉर्क vs वाशिंगटन फ्रीडम, लॉडरहिल (12:30 AM)
  • 7 जुलाई, 2025: लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स vs सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स, लॉडरहिल (4:30 AM)
  • 9 जुलाई, 2025: क्वालीफायर 1, डलास (6:30 AM)
  • 10 जुलाई, 2025: एलिमिनेटर, डलास (6:30 AM)
  • 12 जुलाई, 2025: क्वालीफायर 2, डलास (6:30 AM)
  • 14 जुलाई, 2025: फाइनल, डलास (6:30 AM)

सभी 6 टीमों का स्क्वॉड

वाशिंगटन फ्रीडम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मुख्तार अहमद, लाहिरू मिलंथा, एंड्रीज गौस, बेन सियर्स, लॉकी फर्ग्यूसन, जेसन बेहरेंड्रॉफ, सौरभ नेत्रवलकर, यासिर मोहम्मद, अमिला अपोंसो, अभिषेक, ग्लेन मैक्सवेल, जस्टिन डिल, ओबस पीनार, जैक एडवर्ड्स, इयाम हॉलैंड, मिचेल ओवेन।

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न: कोरी एंडरसन (कप्तान), फिन एलन, टिम सीफर्ट, जैक फ्रेजर मैकगर्क, करीमा गोर, संजय कृष्णमूर्ति, लियाम प्लंकेट, जेवियर बार्टलेट, ब्रॉडी काउच, कैलम स्टो, कार्मि ले रॉक्स। हारिस राउफ, जुआनॉय ड्रिस्डेल, मैथ्यू शॉर्ट, हसन खान, कॉपर कैनोली।

MI न्यूयॉर्क: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, मोनक पटेल, हीथ रिचर्ड्स, शरद लुंबा, अग्नि चोपड़ा, कुम्वरजीत सिंह, ट्रेंट बोल्ट, एहसान आदिल, राशिद खान, नोस्टुश केनजिगे, नवीन उल हक, रुशिल उगरकर, माइकल ब्रेसवेल, जॉर्ज लिंडे, सनी पटेल, तजिंदर सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई।

टेक्सस सुपर किंग्स: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), डेरिल मिचेल, डेवोन कॉन्वे, केल्विन सैवेज, सैतेजा मुक्कमल्ला, जोशुआ ट्रॉम्प, एडम खान, एडम मिल्ने, नूर अहमद, जिया उल हक मुहम्मद, मार्कस स्टोइनिस, मिलिंद कुमार, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने।

लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स: सुनील नरेन (कप्तान), एलेक्स हेल्स, सईद बदर, नितीश कुमार, रोवमैन पॉवेल, उन्मुक्त चंद, आंद्रे फ्लेचर, शेरफेन रदरफोर्ड, अदितिया गणेश, जेसन होल्डर, कॉर्न ड्राई, एनरिक नॉर्टजे, अली खान, तनवीर संघा, आंद्रे रसेल, शैडली वैन शल्कविक, कार्तिक गट्टेपल्ली, मैथ्यू ट्रॉम्प।

सिएटल ऑर्कस: डेविड वार्नर (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, शस्यान जहांगीर, स्टीवन टेलर, आरोन जोन्स, हेनरिक क्लासेन, सुजीत नायक, राहुल जरीवाला, कैमरून गैनन, ओबेद मैककॉय, फजलहक फारूकी, वकार सलामखेली, जसदीप सिंह, अयान देसाई, सिकंदर रजा, गुलबदीन नैब, काइल मेयर्स, हरमीत सिंह, अली शेख।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल