1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DSP मोहम्मद सिराज ने वॉर्मअप मुकाबले में दिलाई रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में लगातार जड़े तीन छक्के; देखें VIDEO

DSP मोहम्मद सिराज ने वॉर्मअप मुकाबले में दिलाई रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में लगातार जड़े तीन छक्के; देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 09, 2026 09:19 pm IST,  Updated : Aug 09, 2026 09:19 pm IST

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का श्रीलंका के दौरे पर वॉर्मअप मुकाबले के आखिरी दिन बल्ले से आक्रामक अंदाज देखने को मिला जिसमें उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के लगाने के साथ टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई।

Mohammad Siraj- India TV Hindi
मोहम्मद सिराज Image Source : X/SCREENGRAB

भारतीय टीम को श्रीलंका के दौरे पर खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिनों का वॉर्मअप मुकाबला खेलने का मौका मिला। कोलंबो के नॉन्डस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेले गए इस तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच का अंत काफी रोमांचक देखने को मिला जिसको टीम इंडिया 6 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। तीसरे दिन भारतीय टीम को मुकाबले की चौथी पारी में जीत के लिए 207 रनों का टारगेट मिला था, जिसमें दिन के आखिरी ओवर में 16 रनों की दरकार थी। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज डीएसपी मोहम्मद सिराज जो उस समय बल्लेबाजी कर रहे थे उनका आक्रामक अंदाज देखने को मिला और लगातार तीन छक्के लगाने के साथ उन्होंने रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

सिराज ने 15 गेंदों में खेली 32 रनों की पारी

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले के तीसरे दिन के आखिरी ओवर में मोहम्मद सिराज ने स्पिन गेंदबाज केशरा नुवंता ने फेंका, जिसमें सिराज ने पहली गेंद पर पैर हटाकर काऊ कॉर्नर के ऊपर से शानदार छक्का मारा। इसके बाद दूसरी गेंद जो ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ थी उसको भी सिराज ने छक्के के लिए पहुंचा दिया और तीसरी गेंद पर सिराज ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ टीम इंडिया को जीत दिला दी। हालांकि जीत के बाद भी आखिरी ओवर में सारी छह गेंद फेंकी गईं क्योंकि यह एक वॉर्मअप मुकाबला था। मोहम्मद सिराज ने इस पारी में 15 गेंदों का सामना करते हुए 32 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली जिसमें चार छक्के लगाने के साथ एक चौका भी लगाया।

कप्तान गिल का फिट होना टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल वॉर्मअप मुकाबले के आखिरी दिन जब बल्लेबाजी करने उतरे तो वह काफी राहत भरी खबर रही क्योंकि इस अभ्यास मैच के पहले दो दिन गिल उंगली में चोट की वजह से बाहर थे। आखिरी दिन गिल ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग में उतरे थे, जिसमें उनके बल्ले से 44 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं यशस्वी जायसवाल जो पहली पारी में डक पर आउट हो गए थे, उनके बल्ले से भी 61 रनों की शानदार पारी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें

साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट प्लेयर का BCCI ने किया ऐलान, स्क्वाड में हुई धाकड़ खिलाड़ी की वापसी

क्रिकेटर कोई 'मशीन' नहीं जो तय समय में ठीक हो जाएं, COE प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने चोटिल प्लेयर्स का किया बचाव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल