1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ Final: मोहम्मद शमी पर रहेंगी सभी की नजरें, वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा है रिकॉर्ड

IND vs NZ Final: मोहम्मद शमी पर रहेंगी सभी की नजरें, वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा है रिकॉर्ड

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 07, 2025 11:59 am IST,  Updated : Mar 07, 2025 11:59 am IST

IND vs NZ: दुबई के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी माना जा रहा है, जिसकी सबसे बड़ी वजह गेंदबाजों का फॉर्म में होना है। इसमें मोहम्मद शमी का भी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है।

Mohammed Shami- India TV Hindi
मोहम्मद शमी Image Source : AP

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है, जिसकी सबसे बड़ी वजह टीम इंडिया के गेंदबाजों का बेहतरीन फॉर्म में होना। अब टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में कुल 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह विरोधी टीम की पारी को समेटने में कामयाब रहे हैं। दुबई की पिच पर जहां स्पिन गेंदबाजों ने अपना कमाल दिखाया तो वहीं भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला जिसमें मोहम्मद शमी जो अब तक 4 मैच खेल चुके हैं वह 8 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में एकबार फिर से सभी की नजरें शमी के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी का वनडे में रिकॉर्ड काफी बेहतर

मोहम्मद शमी जो लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी कर रहे थे उनकी फिटनेस को लेकर सभी के मन में एक चिंता जरूर थी, लेकिन शमी ने पहले इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज और उसके बाद अब चैंपियंस ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से खुद की फिटनेस को भी साबित किया। मोहम्मद शमी का वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड काफी बेहतरीन है, जिसमें उनका वनडे में गेंदबाजी औसत जहां 23.80 का है तो वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ ये 19.72 का है। शमी ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में कुल 15 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 19.72 के औसत से कुल 37 विकेट हासिल किए हैं। शमी इस दौरान 2 बार जहां मैच में पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे तो वहीं एक बार चार विकेट भी ले चुके हैं। कीवी टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 57 रन देकर 7 विकेट है जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में आया था।

रोहित की कप्तानी में भी शमी का बेहतरीन रिकॉर्ड

वनडे में मोहम्मद शमी ने अब तक रोहित शर्मा की कप्तानी में कुल 26 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20.32 के औसत से कुल 50 विकेट हासिल किए हैं। वहीं उनका इकॉनमी रेट 5.32 का रहा है। शमी अब तक वनडे फॉर्मेट में कुल 107 मैच खेले हैं और उसमें उन्होंने 23.80 के औसत से 205 विकेट हासिल किए हैं। शमी वनडे में अब तक 6 बार जहां पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं तो वहीं 10 बार 4 विकेट भी मैच में हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें

अब तक 13 बार ICC फाइनल खेल चुकी है भारतीय टीम, इतनी बार खिताब जीतकर बनी चैंपियन

हो गया बड़ा ऐलान, इन 2 टीमों के साथ ट्राई सीरीज खेलेगा भारत; शेड्यूल भी आया सामने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल