MS Dhoni Statement: 28 मार्च से IPL 2026 का आगाज होने वाला है। हर सीजन की तरह इस सीजन की शुरुआत से पहले भी सभी के मन में यही सवाल है कि क्या ये एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा। लेकिन इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। साल 2020 में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उसके बाद से वह लगातार आईपीएल में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2026 से पहले अब धोनी का एक नया बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे 60 साल की उम्र तक आईपीएल खेलने की कोशिश करेंगे।
एमएस धोनी का बयान हुआ वायरल
आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले रविवार 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक स्टेडियम में एक इवेंट का आयोजन किया, जिसका नाम Roar 26 था। इस फैन इवेंट में एक बार फिर एमएस धोनी ने ऐसा बयान दिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, 44 साल के धोनी ने मजाक-मजाक में कहा कि वह 60 साल तक IPL खेलने की कोशिश करेंगे। धोनी ने भले ही मजाक-मजाक में ये बात कही हो, लेकिन इतना सुनते ही चेपॉक में मौजूद फैंस के चेहरे पर खुशी की लहर दौर गई।
फिटनेस को लेकर एमएस धोनी ने क्या कहा?
सीएसके के इस इवेंट में एक्टर शिवकार्तिकेयन ने धोनी से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने कहा कि वह रिटायरमेंट की बातों पर ध्यान न दें और आने वाले सालों में खेलते रहें। इस पर धोनी ने हंसते हुए जवाब दिया कि ऐसा करना मुश्किल होगा। शिवकार्तिकेयन ने धोनी से कहा कि आप 60 साल की उम्र में भी खेल सकते हैं। रिटायर मत होइए। जिस पर धोनी हंसे और जवाब देते हुए कहा यह थोड़ा मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हर दिन अब मेरा फिटनेस कम होते जा रहा है लेकिन फिर भी मैं कोशिश करूंगा। धोनी का ये जवाब सुनते ही स्टेडियम में बैठे हजारों फैंस खुशी से झूम उठे और जोर-जोर से धोनी का नाम चिल्लाने लगे।
एमएस धोनी की कप्तानी में पांच खिताब जीत चुकी है CSK
एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। उनकी कप्तानी में CSK ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। उनकी गिनती आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। वह चेन्नई के लिए अब तक 278 मैचों 5439 रन वे बना चुके हैं। धोनी ने आईपीएल 2024 में CSK की कप्तानी छोड़ दी थी। उसके बाद रुतुराज गायकवाड़ को CSK का कप्तान बनाया गया था। पिछले आईपीएल सीजन में चेन्नई का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। अब आईपीएल 2026 येलो आर्मी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।
यह भी पढ़ें
क्या सूर्यकुमार यादव बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, पूर्व दिग्गज ने ऐसी बात कह मचा दी सनसनी