1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस से पहले T20 क्रिकेट में कोई टीम नहीं कर पाई ये कमाल, मैच जीतते ही बनाया कीर्तिमान

मुंबई इंडियंस से पहले T20 क्रिकेट में कोई टीम नहीं कर पाई ये कमाल, मैच जीतते ही बनाया कीर्तिमान

 Published : Apr 07, 2024 09:48 pm IST,  Updated : Apr 07, 2024 09:48 pm IST

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 29 रनों से मैच जीत लिया है। इस मैच में मुंबई के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

Mumbai Indians Team- India TV Hindi
Mumbai Indians Team Image Source : PTI

Mumbai Indians Team: मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार अंदाज में दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हरा दिया है। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की ये पहली जीत है। दिल्ली के खिलाफ मुंबई की टीम ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। टॉस हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 234 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 205 रन ही बना पाई। मैच जीतते ही मुंबई इंडियंस की टीम ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। 

मुंबई इंडियंस ने किया ये कमाल

मुंबई इंडियंस की टी20 क्रिकेट में ये 150वीं जीत है। जो सबसे ज्यादा हैं। मुंबई इंडियंस से पहले टी20 क्रिकेट में कोई भी टीम 150 मुकाबले नहीं जीत पाई है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दूसरे नंबर पर हैं। सीएसके ने टी20 क्रिकेट में 148 मुकाबले जीते हैं। भारतीय टीम तीसरे नंबर पर है। टीम ने 144 मैचों में जीत दर्ज की है। 

टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट: 

  • मुंबई इंडियंस- 150 मैच
  • चेन्नई सुपर किंग्स- 148 मैच
  • भारतीय टीम- 144 मैच
  • लंकाशायर- 143 मैच
  • नॉटिंघमशायर- 143 मैच

बल्लेबाजों ने किया कमाल

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। ईशान किशन ने 42 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 39 रन बनाए। अंत में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने धुआंधार बल्लेबाजी की। टिम ने 45 रन और शेफर्ड ने 39 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही मुंबई इंडियंस की टीम 234 रन बनाने में सफल रही है। 

इस नंबर पर पहुंची मुंबई इंडियंस

IPL 2024 में पहला मैच जीतते ही मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने अभी तक चार में से एक मैच जीता है और तीन में टीम को हार मिली है। मुंबई के 2 अंक हैं और उसका नेट रन रेट माइनस 0.843 है। 

यह भी पढ़ें

IPL 2024 में पहला मैच जीतने के बाद गदगद हुए कप्तान हार्दिक, इस खिलाड़ी की दिल खोलकर कर दी तारीफ

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने बनाया T20 क्रिकेट का महारिकॉर्ड, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल