1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत की सबसे मूल्यवान स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी बनी मुंबई इंडियंस, CSK और RCB रह गई काफी पीछे

भारत की सबसे मूल्यवान स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी बनी मुंबई इंडियंस, CSK और RCB रह गई काफी पीछे

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Dec 27, 2022 06:12 pm IST,  Updated : Dec 27, 2022 06:12 pm IST

मुंबई इंडियंस लगातार चोटी पर कायम है। आईपीएल की यह टीम एकबार फिर से भारत की सबसे मूल्यवान खेल फ्रेंचाइजी बन गई है।

Nita Ambani holding the IPL Trophy at Antilia after Mumbai...- India TV Hindi
Nita Ambani holding the IPL Trophy at Antilia after Mumbai Indians won IPL 2019 finals Image Source : GETTY

मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल खिताब को अपने नाम किया है। इंडियन प्रीमियर लीग की यह टीम हमेशा सितारों और बड़े नामों से भरी रहती है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कई सालों से इसकी कप्तानी संभाल रहे हैं। इसका मालिकाना हक मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास है। ऐसी तमाम वजहें हैं जो इसे हमेशा सुर्खियों में रखती है। यही वजहें भी हैं जो इसे भारत की सबसे मूल्यवान यानी मोस्ट वैल्यूएबल स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी बनाती है। पहले से ही चोटी पर बरकरार मुंबई इंडियंस को एक सर्वेक्षण में एकबार फिर से भारत का सबसे मूल्यवान खेल फ्रेंचाइजी बताया गया है।   

भारत की सबसे मूल्यवान फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस

Mumbai Indians 2019 IPL victory celebration
Image Source : GETTYMumbai Indians 2019 IPL victory celebration

एक ग्लोबल ब्रांड वैल्यूएशन कंपनी के एक सर्वेक्षण के मुताबिक आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस भारत में मोस्ट वैल्यूएबल फ्रेंचाइजी के रूप में एक बार फिर से उभर कर सामने आई है। ग्लोबल ब्रांड वैल्यूएशन एजेंसी ब्रांड फाइनेंस की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस के मूल्य में 2021 की तुलना में 4 फीसदी का इजाफा हुआ है। ताजा सर्वेक्षण में इस फ्रेंचाइजी का मूल्य 83 मिलियन अमरीकी डॉलर आंका गया है। ब्रांड स्ट्रेंथ रेटिंग में इसे एए प्लस कैटेगरी में रखा गया है। मुंबई इंडियंस का ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स (बीएसआई) भी 100 में से 70.5 के मजबूत स्तर पर है।

मुंबई इंडियंस की बाजार पर मजबूत पकड़

Rohit Sharma and Jasprit Bumrah
Image Source : GETTYRohit Sharma and Jasprit Bumrah

साल-दर-साल, मुंबई इंडियंस ने भारतीय और ग्लोबल ब्रांडों के बीच समान रूप से अपनी ग्रोथ को लगातार जारी रखा है। पांच बार के आईपीएल चैंपियन के पास हमेशा मार्की और ग्लोबल ब्रांडों का एक मजबूत मिक्सचर रहा है, जिसमें डीएचएल, टीम व्यूअर और कैडबरी डेयरी मिल्क के साथ-साथ स्लाइस जैसे नए ब्रांड शामिल हैं, जो मुंबई इंडियंस की मजबूत पहुंच और कस्टमर रिलेशन का एक फलसफा है। इस बारे में आईपीएल फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को एक प्रेस रिलीज के जरिए इसकी जानकारी दी।

ब्रांड फाइनेंस के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने 2009 के बाद से 99 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ पिछले कुछ सालों में अपने ब्रांड वैल्यू को लगभग दोगुना कर लिया है। यह उच्च मापदंडों वाले ब्रांडों के साथ फ्रेंचाइजी के विश्वास और मजबूत ब्रांड पार्टनर पोर्टफोलियो को दिखाता है, जो कि भौगोलिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल