IND vs NZ, T20 World Cup Final: T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने कमाल करते हुए खिताब जीत लिया। टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी। इस बड़ी हार के साथ ही न्यूजीलैंड का T20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराते हुए कीवी टीम ने फाइनल का टिकट कटाया था। हालांकि, खिताबी मुकाबले में कीवी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने नहीं टिक सके और 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 159 रन पर ढेर हो गई। इसके साथ ही न्यूजीलैंड के नाम शर्मनाक कारनामा दर्ज हो गया।
दरअसल, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम तीसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसके नाम एक से ज्यादा फाइनल मैच हारने का कारनामा दर्ज हो गया है। न्यूजीलैंड को इससे पहले T20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड से पहले 2 T20 वर्ल्ड कप फाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका भी हार चुके हैं। पाकिस्तान को 2007 में फाइनल में भारत से हार मिली थी। फिर 2022 में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान टीम को खिताबी मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं, श्रीलंका को साल 2009 और 2012 में T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में शिकस्त मिली थी।
न्यूजीलैंड ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 9 मुकाबले खेले। ग्रुप स्टेज में कीवी टीम 4 में से 3 मैच अपने नाम किए थे। ग्रुप स्टेज में टीम को एकमात्र शिकस्त साउथ अफ्रीका के हाथों मिली थी। सुपर-8 में न्यूजीलैंड की टीम ने 3 में से 2 मैच अपने नाम किए। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ टीम का एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके बाद फाइनल में जाकर टीम को हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें:
T20 WC जिताने के बाद सूर्या ने किया अगले बड़े लक्ष्य का खुलासा, 2028 को लेकर कही ये बड़ी बात
IND vs NZ: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदा
संपादक की पसंद