1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रनों से हराया, इन खिलाड़ियों ने किया कमाल

NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रनों से हराया, इन खिलाड़ियों ने किया कमाल

 Published : Oct 18, 2023 01:14 pm IST,  Updated : Oct 18, 2023 09:46 pm IST

NZ vs AFG Score: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

AFG vs NZ- India TV Hindi
AFG vs NZ Image Source : PTI

NZ vs AFG: न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान को 149 रनों से हरा दिया। इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ने 50 ओवर में 288 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड की ओर ये विल यंग ने 54 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान टॉम लैथम ने 68 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 71 रन की बेहतरीन पारी खेली। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने एक एक विकेट लिया। वहीं उमरजई और नवीन उल हक ने दो दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। अफगानिस्तान के बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए। अफगानिस्तानी टीम के लिए रहमत शाह ने 36 रन बनाए। उनके अलावा अजमतुल्लाह उमरजाई ने 27 रन बनाए। हशमतुल्लाह शाहिदी ने 8 रन, इब्राहिम जादरान ने 14 रन, राशिद खान ने 8 रन बनाए। इन प्लेयर्स के खराब प्रदर्शन के कारण ही अफगानिस्तानी टीम 139 रनों पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन और मिचेल सेंटनर ने 3-3 विकेट चटकाए। ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट चटकाए। मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने 1-1 विकेट चटकाया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल