1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. निकोलस पूरन ने MLC में तोड़ा फिन एलन का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, सिर्फ 31 गेंदों में जड़ दी सेंचुरी

निकोलस पूरन ने MLC में तोड़ा फिन एलन का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, सिर्फ 31 गेंदों में जड़ दी सेंचुरी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 16, 2026 09:41 am IST,  Updated : Jul 16, 2026 09:41 am IST

मेजर लीग क्रिकेट के मौजूदा सीजन में एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन का वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में बल्ले से तूफानी अंदाज देखने को मिला जिसमें उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में शतकीय पारी खेल दी।

Nicholas Pooran- India TV Hindi
निकोलस पूरन Image Source : AFP

अमेरिका में खेली जा रही फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग मेजर लीग क्रिकेट के चौथे सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला वाशिंगटन फ्रीडम और एमआई न्यूयॉर्क की टीम के बीच में ओकलैंड के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई न्यूयॉर्क टीम के कप्तान निकोलस पूरन के बल्ले से तूफानी शतकीय पारी देखने को मिली जिसके दम पर उन्होंने एमएलसी में सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। निकोलस पूरन ने सिर्फ 31 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया जिसके दम पर उनकी टीम एमआई न्यूयॉर्क 20 ओवर्स में 266 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही।

पूरन ने तोड़ा फिन एलन का रिकॉर्ड

एमएलसी में एमआई न्यूयॉर्क टीम की कप्तानी संभाल रहे निकोलस पूरन का पिछले काफी लंबे समय से बल्ला शांत देखने को मिल रहा था, जिसमें आईपीएल 2026 के सीजन में भी वह कुछ खास नहीं कर सके थे। वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क की टीम ने सिर्फ 9 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे निकोलस पूरन ने तूफानी अंदाज में रन बनाने का सिलसिला शुरू किया जिसमें उनके और क्विंटन डी कॉक के बीच में दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 42 गेंदों में 118 रनों की साझेदारी देखने को मिली। पूरन ने इस मैच में सिर्फ 31 गेंदों में 13 छक्के और 5 चौकों के दम पर अपना शतक पूरा कर लिया। निकोलस पूरन इसी के साथ मेजर लीग क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए जिसमें इससे पहले ये रिकॉर्ड फिन एलन के नाम पर था जिन्होंने 34 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। पूरन 33 गेंदों में 106 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे।

एमएलसी में इस सीजन बना चुके हैं 400 से अधिक रन पूरन

निकोलस पूरन का एमएलसी के चौथे सीजन में बल्ला जमकर बोलते हुए दिखाई दिया है, जिसमें उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के साथ 11 मैचों की 11 पारियों में बल्लेबाजी की और 47.11 के बेहतरीन औसत के साथ अब तक 424 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। पूरन के बल्ले से इस दौरान एक शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं पूरन इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिसमें टॉप पर सेन फ्रेंस्किसको यूनिकॉर्न की तरफ से खेल रहे लुहान-ड्रे प्रेटोरियस हैं जो 447 रन इस सीजन बना चुके हैं।

ये भी पढ़ें

 

कार्डिफ में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दिखेगा कमाल, टारगेट का पीछा करने वाली टीम का रहा है यहां पलड़ा भारी

विराट कोहली इंग्लैंड में इतिहास रचने से सिर्फ 4 रन दूर, खतरे में राहुल द्रविड़ का कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल