New Zealand vs Afghanistan T20 World Cup 2026: चेन्नई में खेले गए T20 वर्ल्ड कप के चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कीवी टीम ने 17.5 ओवर में 183 रनों का टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने पिछले वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की पारी का आगाज खराब हुआ है। न्यूजीलैंड को छठे ओवर में 2 बड़े विकेट मिल गए। इब्राहिम जादरान 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ओवर की आखिरी गेंद पर गुरबाज भी आउट हो गए। दोनों विकेट लॉकी फर्ग्यूसन के खाते में गए। इसके बाद गुलबदीन और सेदिकुल्लाह ने शानदार 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी करते हुए 17 ओवर में अफगानिस्तान को 150 रन के पार पहुंचा दिया। गुलबदीन अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए अफगानिस्तान को 20 ओवर में 182/6 रन के स्कोर पर रोक दिया। लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।
अफगानिस्तान के स्कोर का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज बेहद खराब हुआ है। टीम ने 2 ओवर में ही 2 बड़े विकेट खो दिए। फिन एलन और रचिन रवींद्र अफगान स्पिनर मुजीब का शिकार बने। इसके बाद टिम सीफर्ट ने पारी को संभालते हुए शानदार अर्धशतक जड़ दिया। हालांकि, सीफर्ट कुछ देर बाद 65 रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड ने 16 ओवर में 155 रन 5 विकेट खोकर बनाए। इसके बाद मिचेल सैंटनर और डेरिल मिचेल ने मिलकर 17.5 ओवर में टीम को जीत दिला दी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।