Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs SA Live Score Updates T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने अफ्रीका को दिया 176 रनों का टारगेट, चैपमेन-मिचेल ने खेली अहम पारी

NZ vs SA Live Score Updates T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने अफ्रीका को दिया 176 रनों का टारगेट, चैपमेन-मिचेल ने खेली अहम पारी

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 14, 2026 06:59 pm IST, Updated : Feb 14, 2026 08:54 pm IST

NZ vs SA Live Score Updates T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रनों का स्कोर बनाया है।

New Zealand vs South Africa T20 World Cup Match- India TV Hindi
Image Source : AP न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच।

New Zealand vs South Africa Live Score Updates T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच ग्रुप-डी का अहम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतने के बाद ओस को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रनों का स्कोर बनाया है। कीवी की टीम से तरफ से बल्लेबाजी में मार्क चैपमेन का कमाल देखने को मिला जिन्होंने 26 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, इसके अलावा डेरिल मिचेल ने भी 24 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली। वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में मार्को यान्सन का कमाल देखने को मिला जो अपने 4 ओवर्स में 40 रन देने के साथ चार विकेट लेने में कामयाब रहे। इसके अलावा केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश और लुंगी एनगिडी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड - फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

साउथ अफ्रीका - एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

12 साल बाद वर्ल्ड कप में हो रहा दोनों टीमों के बीच मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच में 12 साल के लंबे अंतराल के बाद मुकाबला खेला जा रहा है, इससे पहले दोनों टीमों की आखिरी बार भिड़ंत साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में देखने को मिली थी। अभी तक न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में एक-दूसरे के खिलाफ कुल चार मुकाबले खेले हैं और चारों को साउथ अफ्रीका की टीम जीतने में कामयाब रही है। वहीं इस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का अब तक प्रदर्शन देखा जाए तो न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान और यूएई की टीम के खिलाफ मैच खेला है और दोनों को जीतने में कामयाब रहे हैं। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम ने कनाडा और अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच को अपने नाम किया है। हालांकि बेहतर नेट रनरेट की वजह से न्यूजीलैंड की टीम अभी ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement