1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप 2025 के लिए अब इस टीम का हुआ ऐलान, 4 नए चेहरों को मिला मौका

एशिया कप 2025 के लिए अब इस टीम का हुआ ऐलान, 4 नए चेहरों को मिला मौका

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Aug 25, 2025 04:11 pm IST,  Updated : Aug 25, 2025 04:19 pm IST

एशिया कप 2025 के लिए लगातार टीमों का ऐलान हो रहा है। इस बीच अब ओमान ने भी अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ओमान ने एशिया कप के लिए 17 खिलाड़ियों को चुना है।

Oman Cricket Team- India TV Hindi
ओमान क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

Oman Squad for Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का 9 सितंबर से आगाज होना है। इस टूर्नामेंट के लिए भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश के अलावा अफगानिस्तान और हांगकांग ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। अब एशिया कप के लिए ओमान की टीम की घोषणा भी हो गई है। ओमान क्रिकेट ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जो इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहली बार ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराएगा। टीम ने घरेलू मैदान पर आयोजित एसीसी प्रीमियर कप 2024 में उपविजेता रहकर क्वालीफाई किया था।

टीम में 4 नए चेहरे 

ओमान की अगुवाई अनुभवी सलामी बल्लेबाज जतिंदर सिंह करेंगे, जिनके लिए पिछला एक शानदार साल रहा है और इस लय को वह एशिया कप में भी जारी रखना चाहेंगे। टीम में चार नए चेहरे भी शामिल हैं, जो अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। इनमें सुफियान यूसुफ, आक्रामक बल्लेबाज जिक्रिया इस्लाम  बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फैजल शाह और स्पिनर नदीम खान शामिल हैं।

हम्माद मिर्जा भी टीम का हिस्सा

सुफियान यूसुफ विकेटकीपर के तौर पर शामिल किए गए हैं। हम्माद मिर्जा भी टीम में हैं, जिन्होंने ACC इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2024 में भारत के खिलाफ एक यादगार प्रभावशाली पारी खेली थी। मिडिल ऑर्डर में मोहम्मद नदीम और विकेटकीपर-बल्लेबाज विनायक शुक्ला जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। तेज गेंदबाजी यूनिट में हसनैन अली शाह और मोहम्मद इमरान शामिल हैं, जिन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फैजल शाह के आने से मजबूती मिली है। 

एशिया कप 2025 के लिए ओमान की टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान यूसुफ (विकेटकीपर), आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव। 

एशिया कप 2025 में ओमान का शेड्यूल

  • 12 सितंबर - बनाम पाकिस्तान
  • 15 सितंबर - बनाम यूएई
  • 19 सितंबर - बनाम भारत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल