1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑरेंज कैप की दौड़ में आ गया नया मोड़, वैभव सूर्यवंशी ने किया बड़ा धमाका

ऑरेंज कैप की दौड़ में आ गया नया मोड़, वैभव सूर्यवंशी ने किया बड़ा धमाका

 Published : May 20, 2026 07:15 am IST,  Updated : May 20, 2026 07:15 am IST

ऑरेंज कैप की दौड़ में जबरदस्त फेरबदल दिखाई दे रहा है। जो बल्लेबाज टॉप 5 में भी नहीं था, उसने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। वैभव सूर्यवंशी ने इस बीच बेहतरीन बल्लेबाजी करके टॉप पर पहुचंने में कामयाबी हासिल की है।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

ऑरेंज कैप की रेस में फिर से बदलाव हुआ है या यूं कहें की नया मोड़ भी आ गया है। टॉप 2 पर अचानक दो नए ​खिलाड़ी आ गए हैं और जो पहले से यहां पर थे, उन्हें नीचे जाना पड़ा है। इस बीच आईपीएल अब अपने आखिरी पड़ाव पर है, लेकिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के नाम में लगातार बदलाव आ रहा है। अब राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक और धमाकेदार पारी खेलकर पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। मिचेल मार्श दूसरे नंबर पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। 

आईपीएल के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी के नाम सबसे ज्यादा विकेट

वैभव सूर्यवंशी अ​ब आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 13 मैच खेलकर 579 रन बनाए हैं। बीच में तो वैभव टॉप 5 से भी बाहर हो गए थे, लेकिन मंगलवार को उन्होंने एलएसजी के खिलाफ जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने केवल 38 बॉल पर 93 रन बनाए। इसमें सात चौके और 10 छक्के शामिल थे। यही वजह रही कि वे सभी को पछाड़ते हुए पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। वैभव अभी तक 50 चौके और 53 छक्के लगा चुके हैं। 

मिचेल मार्श ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंचे

इस बीच मिचेल मार्श ने भी मंगलवार को जबरदस्त बल्लेबाजी की। मार्श ने 57 बॉल पर 96 रन बनाए। इसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। मार्श अब तक 13 मैच खेलकर 563 रन बना चुके हैं। उनके नाम 51 चौके और 36 छक्के हैं। हालांकि उनकी टीम एलएसजी अब टॉप 4 की रेस से बाहर है, इसलिए मार्श को अब केवल एक ही और मैच खेलने का मौका मिलेगा। इसके बाद वे वापस चले जाएंगे। 

टॉप से तीसरे नंबर पर पहुंचे हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन की बात करें तो वे अभी तक पहले नंबर पर थे, लेकिन अचानक तीसरे नंबर पर चले गए हैं। क्लासेन भी 13 मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 555 रन हो गए हैं। साई सुदर्शन भी कुछ ही दिन पहले तक पहले नंबर पर थे, लेकिन अब वे चौथे नंबर पर चले गए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 554 रन बनाने का काम किया है। शुभमन गिल नीचे तो गए हैं, लेकिन फिर भी टॉप 5 में हैं। उन्होंने 12 मैच खेलकर 552 रन पूरे कर लिए हैं। 

इन बल्लेबाजों के नाम हो चुके हैं अब तक 500 रन

इन टॉप 5 बल्लेबाजों के अलावा तीन और खिलाड़ी ऐसे हैं, जो 500 से अधिक रन बना चुके हैं। विराट कोहली के 13 मैचों में 542, केएल राहुल के 13 मैचों में 533 और अभिषेक शर्मा के 13 मुकाबलों के बाद 507 रन हैं। अब एक एक और मैच के बाद लीग फेज समाप्त हो जाएगा और फिर खिताब की दावेदारी के लिए केवल चार ही टीमें और बचेंगी। 

यह भी पढ़ें 

IPL Points Table: पूरी तरह से बदल गई अंक तालिका, पंजाब किंग्स टॉप 4 से बाहर, किसने मारी एंट्री

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा ऋषभ पंत का ऐतिहासिक कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल