1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2023: कोलंबो के मौसम ने बढ़ाई इस टीम की मुश्किलें, इतनी है बारिश की संभावना

Asia Cup 2023: कोलंबो के मौसम ने बढ़ाई इस टीम की मुश्किलें, इतनी है बारिश की संभावना

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Sep 13, 2023 01:33 pm IST,  Updated : Sep 13, 2023 01:33 pm IST

एशिया कप में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले आइए जानें कि वहां बारिश की क्या संभावना है।

Asia Cup 2023- India TV Hindi
एशिया कप 2023 Image Source : GETTY

एशिया कप 2023 के सुपर 4 राउंड के मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेले जा रहे हैं। कोलंबो में मौसम का मिजाज काफी दिनों से अच्छा नहीं है। सुपर 4 राउंड के सभी मुकाबलों में बारिश ने खलल डाला है। जिसके कारण टीमों के काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। भारत बनाम पाकिस्तान मैच तो बारिश के कारण दो दिनों में खत्म करना पड़ा था। अब बारिश एक टीम के लिए फिर से विलेन साबित हो सकती है। यह टीम कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान है। कोलंबो के मौसम ने पाकिस्तान के टेंशन को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।

टूट सकता है सपना

पाकिस्तान की टीम को सुपर 4 राउंड से फाइनल में जगह बनानी है तो उन्हें किसी भी कीमत पर श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले मैच को जीतना होगा। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 सुपर 4 राउंड का मैच 14 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा। अंक तालिका पर नजर डालें तो भारत ने अपने दो में से दो मैचों को जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। वहीं बांग्लादेश की टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई है। बचे पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों टीमों ने दो-दो मैच खेले हैं। जहां एक में उन्हें जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन अच्छे नेट रन रेट के कारण श्रीलंकाई टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है। ऐसे में यह मैच बारिश के कारण रद होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए जाएंगे और श्रीलंकाई टीम अच्छे नेट रन रेट के कारण फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

कैसा है कोलंबो का मौसम

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में मुकाबला 14 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमानंदा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दिन कोलंबो के मौसम पर नजर डालें तो गूगल वेदर के अनुसार बारिश की संभावना 93% तक है। वहीं मैच से पहले वाले दिन यानी कि 13 सितंबर को बारिश की संभावना 97% है। ऐसे में मैच वाले दिन बारिश के खलल डालने की पूरी संभावना नजर आ रही है। ऐसे में अगर मैच को रद किया गया तो पाकिस्तान को बड़ा नुकसान होगा।

यह भी पढ़ें

कुलदीप यादव वनडे में टॉप 2 में पहुंचे, दो मैचों ने पलट दी किस्मत

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच में हुई बारिश तो किसे होगा फायदा, कौन खेलेगा एशिया कप फाइनल ?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल