1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS SWOT Analysis: क्या पंजाब किंग्स है IPL 2026 का खिताब जीतने के लिए फेवरेट्स? देखें टीम की ताकत और कमजोरी

PBKS SWOT Analysis: क्या पंजाब किंग्स है IPL 2026 का खिताब जीतने के लिए फेवरेट्स? देखें टीम की ताकत और कमजोरी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 21, 2026 09:45 pm IST,  Updated : Mar 21, 2026 09:45 pm IST

PBKS SWOT Analysis: पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के लिए फेवरेट्स मानी जा रही है। पिछले सीजन में पंजाब की टीम फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी।

Punjab Kings- India TV Hindi
पंजाब किंग्स Image Source : AP

PBKS SWOT Analysis: IPL 2026 में पंजाब किंग्स की टीम एक बार फिर अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने पिछले आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2025 में पंजाब की टीम फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी, लेकिन वहां उन्हें खिताबी मुकाबले में RCB से छह रनों से हार का सामना करना पड़ा था। अब श्रेयस इस सीजन में PBKS के लंबे समय से चले आ रहे खिताब के इंतजार को खत्म करने की कोशिश करेंगे। इस बीच सीजन की शुरुआत से पहले हम आपको बताएंगे कि IPL 2026 के लिए पंजाब किंग्स की क्या ताकत है और क्या कमजोरी है। यहां उनकी टीम का हम SWOT एनालिसिस करेंगे।

क्या है पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी ताकत?

आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी ताकत उनका इंडियन बैटिंग कोर है। उनके पास प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह और नेहल वढेरा जैसे युवा और विस्फोटक बल्लेबाज हैं। दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाजों का यह कॉम्बिनेशन टीम को अच्छा संतुलन देता है और पिछले सीजन में इन पांचों ने 350+ रन बनाए थे। यही वजह थी कि उनकी टीम फाइनल में भी जगह बनाने में कामयाब रही थी। पंजाब किंग्स के पास मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई और मार्को जानसेन जैसे बेहतरीन विदेशी ऑलराउंडरों का एक ग्रुप भी है। ये सभी खिलाड़ी टीम के लिए गेंद और बल्ले से अहम भूमिका निभा सकते हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक स्टार ऑलराउंडर्स की फौज है।

PBKS
Image Source : PBKSPBKS

पंजाब किंग्स की कमजोरी क्या है?

अब पंजाब किंग्स की कमजोरी को लेकर बात करते हैं। वहां उनका प्लेइंग XI काफी सेटल नजर आ रहा है। लेकिन दबाव वाले स्थिति में उनका बैटिंग ऑर्डर कैसा प्रदर्शन करता है ये देखने लायक बात होगी। उनका स्पिन डिपार्टमेंट काफी हद तक युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बरार पर निर्भर है। जबकि युवा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कूपर कॉनली के तौर पर उनके पास एक अतिरिक्त लेफ्ट-आर्म स्पिनर का विकल्प होगा। पंजाब के लिए सबसे बड़ी चिंता ये है कि उनकी टीम में कई अनुभवहीन प्लेयर्स हैं। कूपर कोनोली, मुशीर खान, पायला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद इन प्लेयर्स के पास आईपीएल में खेलने का अनुभव नहीं है। ऐसे में अगर इन्हें मौका मिलेगा तो वो कैसा प्रदर्शन करते हैं ये देखना भी काफी दिलचस्प रहेगा।

पंजाब किंग्स में किसके पास होगा मौका?

अगर PBKS दबाव वाले क्षण में अच्छा प्रदर्शन करती है तो इस सीजन में खिताब जीतने का उनके लिए सबसे अच्छा मौका हो सकता है। प्रभसिमरन, प्रियांश, शशांक और वढेरा के पास खुद को साबित करने के लिए भी एक बढ़िया मौका है। इन प्लेयर्स ने पिछले सीजन में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और उसी प्रदर्शन को वह आगामी आईपीएल सीजन में दोहराना चाहेंगे। ये सभी प्लेयर्स परिस्थिति के हिसाब से अपना गेम बदल सकते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

पंजाब किंग्स के लिए सबसे बड़ा खतरा

मार्कस स्टोइनिस, लॉकी फर्ग्यूसन और मार्को जानसेन की फिटनेस और निरंतरता पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन काफी मायने रखेगी। फर्ग्यूसन की तेज गेंदबाजी उनके लिए सबसे बड़ा बड़ा 'X-फैक्टर' है। लेकिन हाल ही में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। वह आठ मैचों में सिर्फ छह विकेट ले पाए थे, ऐसे में उनका फॉर्म चिंता का विषय है। विकेटकीपिंग भी एक और संभावित समस्या हो सकती है। जोश इंग्लिस के अब टीम में न होने से, प्रभसिमरन विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे।

PBKS
Image Source : PBKSPBKS

यह भी पढ़ें

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को इस चीज से दूर रखना चाहते हैं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, बताया क्या रहेगी उनकी भूमिका

KKR को लगा एक और बड़ा झटका, हर्षित राणा के बाद अब ये भारतीय तेज गेंदबाज हुआ बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल