1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम के वीडियो लीक पर आया PCB का पहला रिएक्शन, सरेआम कह दी बड़ी बात

बाबर आजम के वीडियो लीक पर आया PCB का पहला रिएक्शन, सरेआम कह दी बड़ी बात

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jan 18, 2023 08:14 am IST,  Updated : Jan 18, 2023 08:14 am IST

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और फोटो ने बाबर आजम की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का पहला रिएक्शन सामने आया है।

Babar Azam, PCB, Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : GETTY

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह इस बार अपनी बल्लेबाजी को लेकर नहीं बल्कि कुछ वीडियो और फोटो लीक के मामले में बुरी तरह से फंसे हुए हैं। सोमावार को सोशल मीडिया पर बाबर आजम तब ट्रेंड करने लगे जब उनकी कुछ वीडियो, फोटो और ऑडियो अचानक से किसी ने लीक कर दी। इस पर पाकिस्तानी कप्तान का अभी तक कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। इस मुद्दे को लेकर पूरी दुनिया में खबरे बन रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के जाना माना मीडिया हाउस फॉक्स स्पोर्ट ने भी इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पसंद नहीं आया और इस पर उन्होंने फॉक्स स्पोर्ट जमकर लताड़ा।

PCB ने क्या कहा

दरअसल फॉक्स स्पोर्ट ने अपने ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि वीडियो और वॉयस रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद बाबर आजम पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह अपनी ही टीम के एक साथी खिलाड़ी के गर्लफ्रेंड के साथ अश्लील चैटिंग कर रहे थे। फॉक्स स्पोर्ट का यह ट्वीट पीसीबी को रास नहीं आया और उन्होंने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि "हमारे मीडिया पार्टनर होने के नाते, आप बेबुनियादी तौर पर लगाए गए निजी आरोपों को नजरअंदाज कर सकते थे. इन आरोपों को बाबर जवाब देने लायक नहीं समझते" फॉक्स क्रिकेट ने इस ट्वीट को हटा दिया, जिसका पीसीबी ने जवाब दिया था, हालांकि बाबर के खिलाफ आरोपों की यह खबर अभी भी उनकी वेबसाइट पर है।

PCB, Fox Cricket
Image Source : TWITTERपीसीबी का पहला रिएक्शन

खतरे में बाबर की कप्तानी

बाबर आजम को साल 2020 में पाकिस्तान का कप्तान बनाया गया था। पाकिस्तान का कप्तान बनने के बाद से बाबर ने टीम में कई बदलाव कर डाले। बाबर की कप्तान में पाकिस्तान की टीम ने साल 2021 और 2022 टी20 वर्ल्ड कप गंवा दिया। हाल ही में हुए घरेलू सीरीज के दौरान इंग्लैंड और फिर न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को जमकर धोया। इसके बाद से ही बाबर को कप्तानी से हटाने की बात की जाने लगी। अब इस वीडियो और फोटो लीक ने बाबर की मुश्किलों को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। इस घटना के बाद एक बार फिर से बाबर की कप्तानी खतरे में है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल