1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 10 चौके और 4 छक्के, इस खिलाड़ी ने खेली तूफानी पारी; इंग्लैंड को दिलाई दमदार जीत

10 चौके और 4 छक्के, इस खिलाड़ी ने खेली तूफानी पारी; इंग्लैंड को दिलाई दमदार जीत

 Published : Sep 18, 2025 12:33 am IST,  Updated : Sep 18, 2025 12:33 am IST

फिल साल्ट की धमाकेदार बल्लेबाजी की वजह से इंग्लैंड ने आयरलैंड को पहले टी20 मैच में पटखनी दी है। साल्ट ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 89 रन बनाए हैं।

phil salt- India TV Hindi
फिल साल्ट Image Source : AP

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मैच में आयरलैंड को शानदार अंदाज में चार विकेट से हरा दिया। आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 196 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट ने बेहतरीन क्लास दिखाई और आयरलैंड के बॉलर्स के लिए सिरदर्द बनकर उभरे। उनकी पारी की बदौलत ही इंग्लैंड की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।

फिल साल्ट की दमदार बल्लेबाजी

फिल साल्ट मैच में इंग्लैंड के लिए ओपनिंग करने उतरे और उन्होंने पारी की शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बैटिंग की। उन्होंने 46 गेंदों में कुल 89 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनके अलावा जोस बटलर ने 28 रनों का योगदान दिया। इन दोनों प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की थी और जीत की नींव रख दी थी। सैम करन ने 27 रन और जैकब बेथेल ने 24 रनों का योगदान दिया। बेथेल इंग्लैंड की टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान बने हैं। बल्लेबाजों के दमदार खेल की वजह से ही इंग्लैंड ने 17.4 ओवर्स में ही टारगेट को हासिल कर लिया। 

आयरलैंड के लिए दो बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

आयरलैंड की टीम के लिए बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन गेंदबाज उम्मीदों पर बिल्कुल खरे नहीं उतर पाए। पॉल स्टर्लिंग ने 34 रनों का योगदान दिया। वहीं हैरी टेक्टर और लोरकन टकर ने अर्धशतक लगाए। इन दोनों प्लेयर्स ने इंग्लैंड के बॉलर्स को छकाए रखा और अच्छा प्रदर्शन किया। टेक्टर ने 61 रन और लोरकन ने 55 रन बनाए। आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 196 रन बनाए।

19 सितंबर को दूसरा टी20 मैच

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच इसी डबलिन के मैदान पर 19 तारीख को खेला जाएगा। फिर तीसरा टी20 मैच 21 सितंबर को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें:

T20I क्रिकेट में टॉप पर पहुंचे UAE के कप्तान, खास मामले में सभी बल्लेबाजों को पछाड़ा

स्मृति मंधाना का महाकारनामा, स्टार प्लेयर को पछाड़ा, अब सिर्फ 3 दिग्गज खिलाड़ी रह गए आगे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल