1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पृथ्वी शॉ को आखिर हुआ क्या? IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद भी हुए बुरी तरह से फ्लॉप

पृथ्वी शॉ को आखिर हुआ क्या? IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद भी हुए बुरी तरह से फ्लॉप

 Published : Jun 05, 2025 01:00 pm IST,  Updated : Jun 05, 2025 01:02 pm IST

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और अब टी20 मुंबई लीग में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं।

पृथ्वी शॉ- India TV Hindi
पृथ्वी शॉ Image Source : TWITTER

टी20 मुंबई लीग 2025 में नमो बांद्रा ब्लास्टर्स ने नॉर्थ मुंबई पैंथर्स को 40 रनों से हरा दिया। इस मैच में मुंबई पैंथर्स की अगुवाई पृथ्वी शॉ कर रहे थे। सभी को उम्मीद थी कि वह मुंबई लीग में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन यहां भी वह अच्छा नहीं कर पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। रन बनाना तो दूर, वह क्रीज पर टिकने के लिए तरसते रहे।

पांच रन बनाकर आउट हुए पृथ्वी शॉ

बांद्रा ब्लास्टर्स की टीम के खिलाफ पृथ्वी शॉ ओपनिंग करने उतरे और चार गेंदों में सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें सिर्फ एक चौका शामिल रहा। वह लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए और उनकी फिटनेस को लेकर भी बड़े सवाल खड़े किए गए हैं।

आईपीएल मेगा ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड

इससे पहले खराब फॉर्म की वजह से आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया था और इसके बाद आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। तब से ही उनके करियर पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। क्योंकि टीम इंडिया से वह पहले ही बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के 79 मैचों में कुल 1892 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे।

सिर्फ 131 रनों पर ही सिमट गई टीम

पृथ्वी शॉ के जल्दी आउट होने के बाद नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। टीम के लिए दिव्यांस सक्सेना ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। वहीं आयुष वरताक ने 21 रन बनाए। गौरव जोथार ने 12 रन, स्वनिल जोथार ने 17 रनों योगदान दिया। इन चारों बल्लेबाजों को छोड़कर बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे। इसी वजह से पूरी टीम सिर्फ 131 रनों पर ही सिमट गई। बांद्रा पैंथर्स के लिए कर्श कोठारी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले बांद्रा पैंथर्स के लिए ध्रुमिल मटकर ने 23 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें एक चौका और 6 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा सुवेद पारकर ने 35 रन बनाए। इन दोनों ने टीम की वजह से टीम 171 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल