1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ranji Trophy 2022 Final Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, जायसवाल- 78, शॉ- 47, मुंबई- 248/5

Ranji Trophy 2022 Final Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, जायसवाल- 78, शॉ- 47, मुंबई- 248/5

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jun 22, 2022 08:22 am IST,  Updated : Jun 22, 2022 05:27 pm IST

2022 रणजी ट्रॉफी फाइनल ते पहले दिन मुंबई ने मध्य प्रदेश के खिलाफ पांच विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। स्टंप्स तक सरफराज खान 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

रणजी ट्रॉफी 2022 फाइनल,...- India TV Hindi
रणजी ट्रॉफी 2022 फाइनल, मुंबई बनाम मध्यप्रदेश Image Source : TWITTER

Ranji Trophy 2022 Final Highlights, Mumbai vs Madhya Pradesh

रणजी ट्रॉफी 2022 का फाइनल (Ranji Trophy Final) मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने मध्य प्रदेश के खिलाफ पांच विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। स्टंप्स तक सरफराज खान 40 रन और शम्स मुलानी 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।  इस मुकाबले में मुंबई की नजरें जहां 42वें खिताब पर हैं वहीं मध्यप्रदेश की टीम उसका सपना तोड़ पहली बार रणजी चैंपियन बनने की उम्मीद से मैदान पर उतरी है। मुंबई का यह 47वां फाइनल मुकाबला है तो मध्यप्रदेश की टीम 1998-99 के बाद यानी 23 साल बाद पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है। 

पूरे सीजन में यह रहे दोनों टीमों के टॉप परफॉर्मर

मुंबई

सरफराज खान- 803 रन (5 मैच), शम्स मुलानी- 37 विकेट (5 मैच)

मध्यप्रदेश

रजत पाटीदार- 506 रन (5 मैच), कुमार कार्तिकेय- 27 विकेट (5 मैच)

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल