1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ranji Trophy 2022: अंडर 19 विश्व कप विजेता कप्तान यश धुल ने मचाया धमाल, डेब्यू मैच में जड़ा बेहतरीन शतक

Ranji Trophy 2022: अंडर 19 विश्व कप विजेता कप्तान यश धुल ने मचाया धमाल, डेब्यू मैच में जड़ा बेहतरीन शतक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 17, 2022 01:15 pm IST,  Updated : Feb 17, 2022 04:33 pm IST

यश ने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए अपने डेब्यू मैच ही बेहतरीन शतक जड़ा है। धुल ने तमिलनाडु के खिलाफ महज 136 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

Yash Dhull, Delhi cricket team, Yash Dhull Ranji match, Yash Dhull under 19 World cup, Yash dhull ra- India TV Hindi
Yash Dhull Image Source : TWITTER//BCCIDOMESTIC

भारत के लिए अंडर 19 विश्व कप में कप्तानी करते हुए टीम को खिताब दिलाने वाले यश धुल ने घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन शुरुआत की है। यश ने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए अपने डेब्यू मैच ही बेहतरीन शतक जड़ा है। धुल ने तमिलनाडु के खिलाफ महज 136 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। धुल 113 रन बनाकर आउट हुए।

इस दौरान अंडर 19 टीम की कप्तानी कर चुके धुल ने बेहतरीन 18 चौके लगाए।

वहीं इसे मैच में तमिलनाडु के कप्तान विजय शंकर ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। दिल्ली की टीम के लिए यश धुल और ध्रुव शौर्य ने पारी की शुरुआत की। हालांकि ध्रुव अधिक समय तक क्रीज पर नहीं टिक सके और वह सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन वापसी लौट गए। 

ध्रुव के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी हिम्मत सिंह भी बिना खाता खोले ही पवेलियन की राह पकड़ लिए।

इस बीच सीनियर बल्लेबाज नीतीश राणा ने कुछ देर तक क्रीज पर अपने पांव जमाए और धुल का साथ निभाया लेकिन राणा भी 25 रन के निजी रन के स्कोर पर चलते बने। राणा के आउट होने के बाद धुल को जॉन्टी सिद्धू का साथ मिला और इस दौरान धुल ने अपना शतक पूरा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल