Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवींद्र जडेजा ने इंदौर टेस्ट के पहले ही दिन रच दिया इतिहास, सालों बाद टूटा ये बड़ा रिकॉर्ड

रवींद्र जडेजा ने इंदौर टेस्ट के पहले ही दिन रच दिया इतिहास, सालों बाद टूटा ये बड़ा रिकॉर्ड

Written By: India TV Sports Desk Published : Mar 01, 2023 04:10 pm IST, Updated : Mar 01, 2023 04:10 pm IST

रवींद्र जडेजा ने इंदौर टेस्ट के पहले ही दिन सालों बाद एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
Image Source : GETTY Ravindra Jadeja

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला बुधवार से शुरू हो चुका है। पहले दो मुकाबले जीतने के बाद टीम इंडिया 2-0 की बढ़त ले चुकी है। लेकिन इंदौर में खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में कहानी थोड़ी बदल गई है। टीम इंडिया इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी और सिर्फ 109 रनों पर ऑलआउट भी हो गई। लेकिन रवींद्र जडेजा ने भी आते ही ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड को आउट कर भारत की वापसी करा दी। इस विकेट के साथ ही जडेजा ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

जडेजा ने कर दिया बड़ा कारनामा

जडेजा ने हेड के विकेट के साथ ही एक ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसे बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए हैं। जडेजा अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 रन और 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा सिर्फ कपिल देव ने किया था। जडेजा के करियर की बात करें तो उन्होंने 63 टेस्ट, 171 वनडे और 64 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने क्रमश: 2623, 2447 और 457 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने 261, 189 और 51 विकेट लेने का कारनामा अलग-अलग फॉर्मेट में किया है। 

कपिल का रिकॉर्ड भी शानदार

वहीं कपिल देव के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 131 टेस्ट मैच में 5248 रन और 434 विकेट झटके हैं। वहीं उन्होंने 225 वनडे में 3783 रन और 253 विकेट हैं। कपिल देव को भारत का ही नहीं बल्कि क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक माना जाता है।

109 पर सिमटी टीम इंडिया

टीम इंडिया इस मैच में पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी और सिर्फ 109 रन पर आउट हो गई। इंदौर की पिच पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को खेल पाना काफी मुश्किल हो रहा था। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बल्ले से निकले। जोकि सिर्फ 22 रन बनाने में कामयाब रहे। वहीं 21 रन शुभमन गिल ने भी बनाए। इसके अलावा 17 रनों का योगदान श्रीकर भरत ने भी दिया।    

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement