1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB Full Squad: ऑक्शन के बाद RCB की पूरी टीम है ऐसी, क्या खिताब का सूखा खत्म करेंगे ये खिलाड़ी?

RCB Full Squad: ऑक्शन के बाद RCB की पूरी टीम है ऐसी, क्या खिताब का सूखा खत्म करेंगे ये खिलाड़ी?

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Dec 23, 2022 09:59 pm IST,  Updated : Dec 23, 2022 09:59 pm IST

आरसीबी की टीम एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में उनके लिए हर बार की तरह ये ऑक्शन भी काफी अहम रहने वाला था।

RCB- India TV Hindi
RCB Image Source : IPL

RCB Full Players List: आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन खत्म हो चुका है। लंबे समय से इसी बात की चर्चा हो रही थी कि इस साल ऑक्शन में कौन सी टीम किस खिलाड़ी पर बोली लगाएगी। खासकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के ऊपर सभी की नजरें थी। आरसीबी की टीम एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में उनके लिए हर बार की तरह ये ऑक्शन भी काफी अहम रहने वाला था। इस टीम ने ज्यादा बड़ी बोलियां तो नहीं लगाईं, लेकिन इस टीम ने कुछ युवा खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल किया है। 

आरसीबी ने इन प्लेयर्स पर लगाई बोली: 

विल जैक्स ₹3,20,00,000

रीस टॉपले विदेशी गेंदबाज ₹1,90,00,000

राजन कुमार भारतीय गेंदबाज ₹ 70,00,000

अविनाश सिंह भारतीय गेंदबाज ₹ 60,00,000

सोनू यादव भारतीय ऑलराउंडर ₹20,00,000

हिमांशु शर्मा भारतीय गेंदबाज ₹ 20,00,000

मनोज भांडगे भारतीय ऑलराउंडर ₹20,00,000 

आरसीबी की पूरी टीम:

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाशदीप सिंह, विल जैक्स, रीस टॉपली, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोलू यादव, मनोज भंडागे, हिमांशु शर्मा

इन खिलाड़ियों को किया था रिलीज:

जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल