1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Mega Auction 2022 : ये रही RCB की पूरी टीम, जानिए कैसे हैं खिलाड़ी

IPL Mega Auction 2022 : ये रही RCB की पूरी टीम, जानिए कैसे हैं खिलाड़ी

 Published : Feb 13, 2022 09:17 pm IST,  Updated : Feb 13, 2022 09:17 pm IST

RCB ने रिटेंशन में जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया था, उसमें विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज शामिल थे। 

RCB Full Team For IPL 2022- India TV Hindi
RCB Full Team For IPL 2022 Image Source : PTI

RCB Full Team : आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम एक बार फिर बनकर तैयार है। इस बार टीम में कई सारे बदलाव हमें देखने के लिए मिल रहे हैं। टीम ने रिटेंशन में जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया था, उसमें विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज शामिल थे। अब मेगा ऑक्शन में टीम ने कुछ ऐसे खिलाड़ी फिर से अपने स्क्वायड में शामिल कर लिए हैं, जो पहले टीम के लिए खेल चुके हैं, वहीं दूसरी टीमों से रिलीज किए गए खिला​ड़ियों पर टीम ने निशाना साधा है। हालांकि टीम की कमान किस खिलाड़ी के हाथ में होगी, ये कह पाना मुश्किल है। क्योंकि विराट कोहली इस बार टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। हालांकि टीम ने कुछ ऐसे खिलाड़ी शामिल किए हैं, जो कप्तानी के दावेदार हो सकते हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट की ओर से अभी तक इस बारे में कोई ऐलान नहीं ​किया गया है, माना जा रहा है कि जल्द ही कप्तान का ऐलान कर दिया जाएगा। 

आरसीबी के रिटेन प्लेयर्स

विरट कोहली : 15 करोड़
ग्लेन मैक्सवेल : 11 करोड़
मोहम्मद सिराज : 7 करोड़

ये रही आरसीबी की टीम 
फाफ डू प्लेसिस : 7 करोड़
वनिंदु हसरंगा : 10.75 करोड़
हर्षल पटेल : 10.75 करोड़
दिनेश कार्तिक : 5.50 करोड़
जोश हेजलवुड : 7.75 करोड़
शाहबाज अहमद : 2.40 करोड़
अनुज रावत : 3.40 करोड़
आकाश दीप : 20 लाख 
कर्ण शर्मा : 50 लाख 
महिपाल लोमरोर : 95 लाख 
फिन ऐलन : 80 लाख 
शेरफेन रदरफोर्ड : 1 करोड़
जेसन बेहरेनडॉर्फ : 75 लाख 
सिद्धार्थ कौल : 75 लाख 
सुयश प्रभुदेसाई : 30 लाख 
लवनीथ सिसोदिया : 20 लाख 
मिलिंद : 25 लाख 
अनीश्वर गौतम : 20 लाख 
डेविड विली : 2 करोड़

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल