1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भाई रिकी पोंटिंग के पास कितना पैसा है...अब क्रिकेट नहीं खेलते फिर भी खरीद लिया 150 करोड़ रुपये का मकान, देखें तस्वीरें

भाई रिकी पोंटिंग के पास कितना पैसा है...अब क्रिकेट नहीं खेलते फिर भी खरीद लिया 150 करोड़ रुपये का मकान, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 15, 2023 08:25 am IST,  Updated : Mar 15, 2023 11:34 am IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने मेलबर्न के सबसे पॉश इलाके में मकान खरीदा है। इस मकान के लिए उन्होंने करोड़ों रुपये दिए हैं।

दुनिया भर के इंटरनेशनल क्रिकेटर अपने खेल के साथ-साथ लग्जरी लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान खिलाड़ी रिकी पोंटिंग के साथ भी है। रिकी पोंटिंग दुनिया से सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। रिकी पोंटिंग ने मेलबर्न के सबसे पॉश इलाके में एक घर के लिए लिए 20 मिलियन डॉलर खर्च कर दिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार इस घर को उसकी तय कीमत से ऊपर खरीदा गया। इस घर की कीमत 20.6 मिलियन डॉलर है लेकिन पोंटिंग ने इसे 20.75 मिलियन डॉलर में खरीदा है। 

पोंटिंग के पास पहले से हैं कई मकान

द एज के अनुसार, पोंटिंग ने जो मकान खरीदा है वह 1400 वर्ग मीटर पर स्थित है और यह घर ओपन-प्लान इनडोर-आउटडोर लिविंग रूम और एक मॉडर्न किचन है। यह पोंटिंग का पहला आलीशान मकान नहीं है। उनके पास इसके अलावा भी कई अन्य मकान है। उन्होंने साल 2013 में ब्राइटन के समुद्र तट के पास एक मकान खरीदा था, जिसकी कीमत उस वक्त 9.2 मिलियन डॉलर की थी। ब्राइटन में स्थित उनके घर का नाम "गोल्डन माइल" है। इस मकान में सात बेडरूम, आठ बाथरूम, एक प्राइवेट थिएटर और समुद्र तट तक जाने के लिए निजी लेनवे शामिल हैं। उनके पास 3.5 मिलियन डॉलर की पोर्ट्सिया हाउस भी हैं। जिसे उन्होंने 2019 में खरीदा था।

Ricky Ponting House
Image Source : FORBES GLOBAL PROPERTYRicky Ponting House

Ricky Ponting House
Image Source : FORBES GLOBAL PROPERTYRicky Ponting House

Ricky Ponting House
Image Source : FORBES GLOBAL PROPERTYRicky Ponting House

पोंटिंग का करियर

रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। जिनमें से दो को उन्होंने कप्तान के रूप में जीता था। पोंटिंग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने साल 2000 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभाली थी। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने वनडे और टेस्ट जैसे फॉर्मेट में राज किया। वह अब तक के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक के रूप में आंके जाते हैं। पोंटिंग ने 168 टेस्ट मैचों में 51.85 के औसत से 41 शतकों के साथ 13,378 रन बनाए। 374 एकदिवसीय मैचों में, पोंटिंग ने 41.81 की औसत से 29 शतकों के साथ 13,589 रन बनाए।

नवंबर 2012 में रिटायरमेंट लेने के बाद से, पोंटिंग ने अपनी कमेंट्री के लिए मशहूर होने के अलावा एक कोच के रूप में कई टीमों के साथ काम किया है। उन्होंने मुख्य कोच के रूप में मुंबई इंडियंस को 2015 आईपीएल जीतने में मदद की थी और समय-समय पर विभिन्न स्तरों पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को कोचिंग देने में भी मदद की है। पोंटिंग 2018 से आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो पोंटिंग जिस भी क्षेत्र में गए उसमें उन्होंने कमाल किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल