1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में वापसी से ठीक एक दिन पहले ऋषभ पंत का बड़ा बयान, कहा- घबराया हुआ हूं, लेकिन...

IPL में वापसी से ठीक एक दिन पहले ऋषभ पंत का बड़ा बयान, कहा- घबराया हुआ हूं, लेकिन...

 Written By: Mohid Khan
 Published : Mar 22, 2024 06:07 pm IST,  Updated : Mar 22, 2024 06:07 pm IST

IPL 2024: ऋषभ पंत 15 महीने बाद कॉम्पिटेटिव क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले ऋषभ पंत ने अपनी वापसी पर बड़ा बयान दिया है।

Rishabh Pant- India TV Hindi
IPL में वापसी से ठीक एक दिन पहले ऋषभ पंत का बड़ा बयान Image Source : IPL

Rishabh Pant: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत करीब 15 महीने बाद कॉम्पिटेटिव क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। ऋषभ पंत का साल 2022 में दिल्ली से रूड़की जाते समय कार से एक्सीडेंट हो गया था। इस घटना के बाद ऋषभ पंत आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं बने थे। लेकिन वह अब एक बार फिर एक्शन में लौटने वाले हैं। अपनी वापसी से पहले ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया है। 

वापसी से पहले घबराए हुए हैं पंत

ऋषभ पंत शनिवार को 15 महीने बाद आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला कॉम्पिटेटिव मैच खेलने के लिए तैयार हैं। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स का यह कप्तान इससे पहले भावनाओं के गुबार से गुजर रहा है। कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पंत मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं जिसके लिए वह उत्साहित भी हैं लेकिन थोड़ी घबराहट महसूस कर रहे हैं। 

ऋषभ पंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही ये बात 

ऋषभ पंत ने टीम के सीजन के पहले मैच की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि घबराया हुआ हूं, उत्साहित हूं, नर्वस हूं, ऐसा सब महसूस कर रहा हूं लेकिन साथ ही खुश भी हूं कि पेशेवर क्रिकेट में वापस खेल रहा हूं। मैं कल अपने पहले मैच में खेलने के लिए उत्साहित हूं। पंत जानते हैं कि पुरानी लय में आने में उन्हें समय लगेगा लेकिन वह एक बार में एक मैच पर ही ध्यान लगाना चाहते हैं। उन्होंने विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स के सीजन पूर्व शिविर के बारे में बात करते हुए कहा कि हर बार जब भी मैं मैदान पर उतर रहा हूं तो यह बहुत अलग महसूस हो रहा है। मैं जितना हो सके, उतने लंबे समय तक बल्लेबाजी करना चाहता हूं और हर दिन बेहतर होना चाहता हूं। मैं ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहा, बस एक बार में एक दिन के बारे में और अपना शत प्रतिशत देने में ही ध्यान लगा रहा हूं। 

पंत टीम के लिए भी चीजें सरल ही रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी ज्यादातर बातचीत बहुत सरल ही है। हम मैदान पर लुत्फ उठाना चाहते हैं, चीजों को पेचीदा नहीं करना चाहते, सभी मैच में शत प्रतिशत देना चाहते हैं। 

(INPUT-PTI)

ये भी पढ़ें

IPL 2024 में डेब्यू करेंगे ये तीन कप्तान, एक की उम्र सिर्फ 24 साल

PBKS vs DC Pitch Report : मोहाली के नए स्टेडियम पर पहला मैच, बल्ले और गेंद में कौन जीतेगा बाजी!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल