1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव स्मिथ के मुताबिक ये 2 खिलाड़ी हैं टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार

स्टीव स्मिथ के मुताबिक ये 2 खिलाड़ी हैं टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 26, 2022 09:22 am IST,  Updated : Jan 26, 2022 09:22 am IST

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने 2 खिलाड़ियों के नाम सुझाए हैं जो टीम इंडिया के टेस्टकप्तान बन सकते हैं।

रोहित शर्मा और केएल...- India TV Hindi
रोहित शर्मा और केएल राहुल  Image Source : GETTY

साउथ अफ्रीका दौरे पर मिली टेस्ट सीरीज में बड़ी हार के बाद पिछले हफ्ते विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। ऐसे में अब टीम इंडिया के मैनेजमेंट के सामने जल्द से जल्द टेस्ट टीम के लिए कप्तान खोजने की बड़ी चुनौती है। 

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने 2 खिलाड़ियों के नाम सुझाए हैं जो टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान बन सकते हैं। साथ ही स्मिथ ने विराट कोहली को उनके शानदार कप्तानी करियर के लिए बधाई भी दी।

स्मिथ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक सवाल-जवाब सत्र के दौरान कहा, "सबसे पहले तो विराट को बधाई, जिन्होंने पिछले 6-7 सालों में भारतीय टीम का शानदार नेतृत्व किया है। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है और आगे देखते हुए मैं कहूंगा कि रोहित और केएल टीम इंडिया का कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं।"

गौरतलब है कि रोहित और केएल राहुल दोनों को टेस्ट कप्तानी के लिए कोहली के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। इस रेस में युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम की भी चर्चा है। बता दें, राहुल ने इस महीने की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल