1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं क्रिस गेल बहुत बड़ा रिकॉर्ड, दूसरे वनडे में इतिहास रचने का मौका

रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं क्रिस गेल बहुत बड़ा रिकॉर्ड, दूसरे वनडे में इतिहास रचने का मौका

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Dec 02, 2025 10:17 pm IST,  Updated : Dec 02, 2025 10:17 pm IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उस मैच में उन्होंने 57 रन बनाए थे, अब दूसरे मैच में भी वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा। वह वनडे क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। इस मामले में वह क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए थे। ऐसे में वह दूसरे वनडे में भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली

वनडे फॉर्मेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड इस वक्त क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 274 पारियों में 328 छक्के लगाए थे। लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है। रोहित ने अब तक वनडे में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 188 पारियों में 324 सिक्स लगाए हैं। अगर रोहित दूसरे वनडे मैच में 5 छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। लिस्ट में तीसरे नंबर पर सनथ जयसूर्या का नाम है, उन्होंने 383 पारियों में 263 सिक्स लगाए थे।

एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं रोहित शर्मा

इस मैच में रोहित एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 सिक्स लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। रोहित ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 503 मैच की 536 पारियों में 645 छक्के जड़े हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल का नाम है, उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 553 सिक्स लगाए थे। रोहित अब उनसे बहुत आगे निकल गए हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित

रोहित शर्मा ने पहले वनडे मैच में 57 रन की पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 3 सिक्स लगाए थे और वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। इस मामले में उन्होंने शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा था। अफरीदी ने 398 वनडे मैचों में 351 छक्के लगाए थे, उस रिकॉर्ड को रोहित तोड़ चुके हैं। रोहित ने 277 वनडे मैचों में 352 छक्के जड़े हैं।

यह भी पढ़ें

IND vs SA: कितने बजे शुरू होगा दूसरा मुकाबला, टाइम कर लीजिए नोट, नहीं तो छूट जाएगा मैच

15 साल बाद इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे विराट कोहली, DDCA के अध्यक्ष ने किया कंफर्म

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल